
गोवा में गैर-मौजूद विला की ऑनलाइन बुकिंग के जरिए पर्यटकों को ठगने के आरोप में चार गिरफ्तार
AajTak
गोवा में गैर-मौजूद विला में फर्जी बुकिंग करके सैकड़ों पर्यटकों से ठगी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है.
पुलिस ने सोमवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि गोवा में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए गैर-मौजूद विला में फर्जी बुकिंग करके सैकड़ों पर्यटकों को ठगने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. जानकारी के अनुसार आरोपी हैदराबाद में किराए के मकान से काम करता था और 2022 से पर्यटकों को ठग रहा था.
पुलिस अधीक्षक (उत्तर) अक्षत कौशल ने बताया कि आरोपी सौरभ दुसेजा, ग्वालियर, मध्य प्रदेश निवासी और हैदराबाद निवासी सैयद अली मुख्तार, मोहम्मद फिरोज और मोहम्मद अजहरुद्दीन सैफ करोड़ों रुपये के घोटाले में शामिल हैं. कौशल ने बताया कि यह घोटाला चंडीगढ़ निवासी की शिकायत के बाद सामने आया, जिसे ऑनलाइन विला बुक करने का प्रयास करते समय 20000 रुपये की ठगी का शिकार होना पड़ा. मौके पर पहुंचने पर उसे पता चला कि विला मौजूद ही नहीं है.
यह भी पढ़ें: गोवा में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा... हवा में उड़ान भर रही महिला टूरिस्ट और पायलट जमीन पर गिरे, दोनों की दर्दनाक मौत
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक हैदराबाद में किराए के कमरे से काम करते हुए आरोपी संभावित पीड़ितों से कॉल प्राप्त करते थे और विश्वास बनाने के लिए महिला टेलीफोन ऑपरेटरों का इस्तेमाल करते थे. कौशल ने कहा कि गिरोह ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर खामियों का फायदा उठाकर बेखबर पर्यटकों को ठगता था.
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गोवा पुलिस को हाल ही में पर्यटकों को निशाना बनाने वाले ऑनलाइन धोखेबाजों के बारे में कई शिकायतें मिली हैं. पीड़ितों ने कहा कि उन्हें ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर फर्जी विला लिस्टिंग के जरिए ठगा गया, जहां उनसे गैर-मौजूद संपत्तियों के लिए अग्रिम भुगतान करने के लिए कहा गया. शुरुआती जांच के अनुसार 500 से अधिक लोग इस घोटाले के शिकार हुए हैं.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








