
गोल्ड स्मगलर की साजिश, 5 करोड़ की सुपारी, हनीट्रैप का झांसा और टुकड़ों में लाश... भारत आए विदेशी सांसद के कत्ल की मिस्ट्री!
AajTak
कोलकाता में बांग्लादेश के सांसद का मर्डर हुआ. कत्ल के लिए 5 करोड़ की सुपारी दी गई. आलीशान फ्लैट में कत्ल के बाद किए गए लाश के टुकड़े, कातिलों ने सांसद की लाश को टुकड़ों में ठिकाने लगाया. कत्ल के सबूत मिले मगर लाश का अब भी पता नहीं!
Bangladesh MP Anwarul Azeem Murder Mystery: बांग्लादेश के एक सांसद किसी काम से कोलकाता आते हैं. और यहां पहुंचने के अगले ही दिन गायब हो जाते हैं. इस बीच उनके मोबाइल फोन से उनके घरवालों को ये मैसेज आता है कि वो अपने काम से दिल्ली पहुंच गए हैं और फिलहाल उनसे बात करने की कोशिश ना की जाए. लेकिन करीब हफ्ते भर का वक़्त गुज़रते-गुजरते ये पता चलता है कि सांसद महोदय सिर्फ गायब ही नहीं हुए बल्कि उनका क़त्ल भी हो चुका है.
और तो और क़ातिलों ने उनकी लाश टुकड़ों में काट कर ठिकाने लगा दिया है. इस मामले में हनीट्रैप का एंगल भी सामने आ रहा है. अब सवाल ये है कि आखिर एक विदेशी सांसद के हिंदुस्तान में हुए क़त्ल के पीछे कौन सी साज़िश है? आखिर इसका रहस्य क्या है?
कत्ल के लिए 5 करोड़ की सुपारी
कोलकाता में बांग्लादेश के सांसद का मर्डर हुआ. कत्ल के लिए 5 करोड़ की सुपारी दी गई. आलीशान फ्लैट में कत्ल के बाद किए गए लाश के टुकड़े. क़ातिलों ने सांसद की लाश को टुकड़ों में ठिकाने लगाया. कत्ल के सबूत मिले मगर लाश का अब भी पता नहीं! क़त्ल के पीछे बांग्लादेश के बदनाम गोल्ड स्मगलर का नाम? एक सांसद का गोल्ड स्मगलिंग से कैसा कनेक्शन?
यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी सांसद की हत्या और फिर लाश के टुकड़े करने वाले मुंबई के प्रोफेशनल कसाई को भी पकड़ लाई CID
12 मई को कोलकाता पहुंचे थे सांसद अनवारुल अज़ीम बांग्लादेश की रुलिंग पार्टी आवामी लीग के सांसद अनवारुल अज़ीम रविवार 12 मई को कोलकाता पहुंचते हैं. यहां वो अपनी किसी बीमारी के इलाज के सिलसिले में आए थे. यानी भारत में ये उनका एक प्राइवेट टूर था. वो कोलकाता के बारानगर इलाके में रुकते हैं और इसके अगले दिन यानी 13 मई की दोपहर को वो डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट लेने की बात कह कर अपने एक जानकार के मकान से बाहर निकलते हैं. वो भारत में अपने जाननेवालों को ये बता कर जाते हैं कि वो रात तक घर वापस लौट आएंगे. लेकिन इसके बाद ना तो अनवारुल अज़ीम वापस लौटते हैं और ना ही उनका कोई फ़ोन ही आता है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






