
गोल्डी बराड़ का नाम, विदेशी नंबर से कॉल और 6 लाख की डिमांड... खुलासा हुआ तो सभी हैरान
AajTak
फरीदकोट में एक दवाई विक्रेता के पास विदेशी नंबर से कॉल आई. खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गैंग का सदस्य बताते हुए कॉल करने वाले ने उससे 6 लाख रुपये मांगे. इसके बाद पुलिस की जांच में जो सच सामने आया, उससे लोग हैरान रह गए. पता चला कि कॉल विदेश से नहीं आई थी बल्कि एक स्थानीय लड़के ने की थी.
पंजाब के फरीदकोट में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक दवाई विक्रेता के पास विदेशी नंबर से कॉल आई. खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गैंग का सदस्य बताते हुए कॉल करने वाले ने उससे 6 लाख रुपये मांगे. रुपये न देने पर बेटी की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ.
दरअसल, फरीदकोट में एक बड़े दवाई विक्रेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उसका कहना है कि उसे एक विदेशी नंबर से कॉल करके कोई धमकी दे रहा है. उसकी बेटी जो कि विदेश में है, उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 6 लाख रुपये की फिरौती मांगी है.
यह भी पढ़ें: नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में फिरौती के लिए कॉलेज के दोस्तों ने ही कर दी हत्या!
शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और नंबर की जांच शुरू की. इस दौरान टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस को पता चला कि शिकायतकर्ता को फोन पर स्थानीय लड़के द्वारा एक ऑनलाइन ऐप से धमकी दी जा रही थी. उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं.
यह भी पढ़ें: सहरसा पुलिस को बड़ी कामयाबी, फिरौती के लिए किडनैप किए गए Businessman को किया बरामद
जांच अधिकारी अकालप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच करने के लिए टेक्निकल सेल की मदद ली गई. इसमें पता चला कि निखिल नाम का लड़का एक ऐप के जरिए कॉल कर धमकी देता था. उसने खुद को गोल्डी बरार गैंग का गुंडा बताया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं, जिनसे वो कॉल करता था.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










