
गोलियों से दहला दिल्ली का आरके पुरम इलाका, मुठभेड़ में पुलिस ने पकड़े दो बदमाश
AajTak
दिल्ली के आरके पुरम थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है. पुलिस को दोनों बदमाशों के इलाके में आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद ट्रैप लगाया गया. आरोप है कि बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की.
दिल्ली के आरके पुरम थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगी है. पुलिस के अनुसार, आरके पुरम थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश इलाके में आने वाले हैं.
सेल्फ डिफेंस में पुलिस ने की फायरिंग
इसके बाद पुलिस ने इलाके में ट्रैप लगाया. जैसे ही दोनों बदमाश पुलिस के नजदीक पहुंचे, उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा गया. आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही काबू में कर लिया गया.
बदमाश ने अपना नाम बदलकर रखा 'दरिंदा'
उसके साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पैर में गोली लगने वाले बदमाश ने पूछताछ में बताया कि उसने अपना नाम बदलकर ‘दरिंदा’ रखा था. पुलिस के मुताबिक, दरिंदा पर रॉबरी और कई अन्य आपराधिक वारदातों में शामिल होने के आरोप हैं.
घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










