
गोधरा में इमरान प्रतापगढ़ी की सभा में हंगामा, AIMIM पर टिप्पणी करते ही शुरू हुआ बवाल
AajTak
इमरान प्रतापगढ़ी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. गोधरा की इस सीट पर बड़ी संख्या में मुस्लिम वोट हैं. यहां AIMIM और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है. इमरान प्रतापगढ़ी ने जनसभा के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. प्रतापगढ़ी ने जैसे ही AIMIM पर निशाना साधा. इसके बाद सभा में हंगामा हो गया.
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की गोधरा में हुई जनसभा में जमकर हंगामा हुआ. यहां जनसभा के दौरान AIMIM और कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़ गए. हालात ये हुए कि इमरान को सभा छोड़कर निकलना पड़ा. इस दौरान AIMIM और कांग्रेस समर्थकों के बीच मारपीट भी हुई.
इमरान प्रतापगढ़ी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. गोधरा की इस सीट पर बड़ी संख्या में मुस्लिम वोट हैं. यहां AIMIM और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है. इमरान प्रतापगढ़ी ने जनसभा के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. प्रतापगढ़ी ने जैसे ही AIMIM पर निशाना साधा. इसके बाद सभा में हंगामा हो गया.
हालात इतने बिगड़ गए कि AIMIM समर्थकों ने इमरान को घेर लिया. इसके बाद कांग्रेस और AIMIM समर्थकों में मारपीट शुरू हो गई. हालांकि, कांग्रेस समर्थक और स्थानीय नेताओं ने इमरान प्रतापगढ़ी को बाहर निकाल लिया और वे सभा बीच में ही छोड़कर वहां से निकल गए.
महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं प्रतापगढ़ी
इमरान प्रतापगढ़ी कांग्रेस के बड़े मुस्लिम चेहरा बनकर उभरे हैं. इमरान उर्दू और हिंदी भाषा के कवि हैं. 2019 लोकसभा चुनाव में वे मुरादाबाद सीट से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़े थे, लेकिन वे हार गए. इसके बाद कांग्रेस ने इस साल जुलाई में उन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा भेजा है.
गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.










