
'गोधरा कांड का बदला लेने के लिए पूरे गुजरात में सीरियल ब्लास्ट करवाना चाहता था ISIS,' आतंकी शाहनवाज आलम का बड़ा कुबूलनामा
AajTak
दिल्ली पुलिस और सेंट्रल एजेंसियों के सामने ISIS के आतंकी शाहनवाज आलम का बड़ा कुबूलनामा सामने आया है. आजतक के पास NIA के मोस्ट वांटेड 5 लाख के इनामी आतंकी शाहनवाज की इंटेरोगेशन रिपोर्ट हाथ लगी है. शाहनवाज को दिल्ली से एनआईए ने गिरफ्तार किया था. जांच में सामने आया कि शाहनवाज घर में ही IED बना रहा था.
इस्लामिक स्टेट ISIS मॉड्यूल से जुड़े आतंकी शाहनवाज आलम ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं. यह भी सामने आया कि शाहनवाज महाराष्ट्र के नागपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है. उसने माइनिंग में इंजीनियरिंग की. उसके मोबाइल से कई तस्वीरें बरामद हुईं, जिसके बाद खुलासा हुआ कि वो घर में ही IED बना रहा था. शाहनवाज ने यह भी बताया कि आतंकियों के निशाने पर गुजरात के गांधी नगर, अहमदाबाद, बड़ोदरा और सूरत शहर था.
आतंकी शाहनवाज से दिल्ली पुलिस और सेंट्रल एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं. ये NIA का मोस्ट वांटेड है और 5 लाख का इनामी था. आजतक के पास NIA शाहनवाज आलम की इंटेरोगेशन रिपोर्ट हाथ लगी है. शाहनवाज को दिल्ली से एनआईए ने गिरफ्तार किया था. पुणे ISIS मॉड्यूल के कई आतंकी अभी फरार हैं. उनकी तलाश में एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं.
'पुणे मॉड्यूल के निशाने पर थे गुजरात के शहर'
हाल ही में पकड़े गए ISIS के आतंकी शहनवाज आलम ने खुलासा किया है कि पुणे-महाराष्ट्र मॉड्यूल के निशाने पर मुंबई और गुजरात के शहर थे. ISIS अपने आतंकी के जरिए गोधरा कांड का बदला लेने के लिए पूरे गुजरात में सिलसिलेवार तरीके से बड़े बम ब्लास्ट करवाना चाहती थी.
'इन जगहों को टारगेट करने का प्लान बनाया था'
पूछताछ में बताया कि आतंकियों के निशाने पर गुजरात में बीजेपी मुख्यालय, RSS मुख्यालय, VHP मुख्यालय, हाईकोर्ट, जिला कोर्ट, यूनिवर्सिटी, मंदिर, मस्जिद, यहूदी स्थल, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले बाजार और VIP के घर और उनके रूट्स थे.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.









