
'गोद में नहीं बिठा सकती... CISF बुलाती हूं', मेट्रो में भिड़ीं 2 महिलाएं, VIDEO VIRAL
AajTak
मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में 2 महिलाएं सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी कर रही हैं. इस वीडियो को डेढ़ करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. पहले से बैठी महिला दूसरी महिला को बैठने की जगह नहीं दे रही थी. वहीं, पास में ही बैठी महिला बर्गर खाने में तल्लीन थी. उनका बैग भी सीट पर रखा था.
मेट्रो में सीट को लेकर दो महिलाओं के बीच कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला सीट पर बैठी हुई हैं, वहीं वह बगल वाली सीट पर उनका बैग रखा हुआ है. दूसरी महिला आती हैं और वह सीट पर बैठने की बात कहती हैं. इसी बात पर दोनों में नोकझोंक हो गई. एक और महिला का बैग भी सीट पर रखा दिख रहा है.
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो pratibha.sharma_09 नाम की यूजर ने शेयर किया. वीडियो को डेढ़ करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, वहीं 4 लाख यूजर्स ने लाइक किया. pratibha.sharma_09 ने वीडियो का कैप्शन लिखा-' इन मैडम जी को मेट्रो में बैग रखने के लिए भी सीट चाहिए.' वीडियो में दिख रहा है कि पीली-सफेद साड़ी पहने हुए महिला बैठी हुई हैं, उनकी बगल वाली सीट पर बैग रखा हुआ है. इसी बीच दूसरी महिला आती हैं और वह खाली सीट पर बैठने के लिए कहती हैं.
पहले से बैठी हुई महिला कहती हैं, 'हमारे पास सीट नहीं है, सॉरी... आपको जहां सीट दिखती है वहां बैठ जाओ.' दूसरी महिला सीट पर बैठने की कोशिश करती है, लेकिन पहली महिला उनसे कहती हैं कि मेरे ऊपर मत बैठो, कम से कम.
दूसरी महिला कहती हैं-आप सीट रिजर्व नहीं कर सकतीं, इस पर तपाक से पीली-सफेद साड़ी वाली पहली महिला कहती हैं- क्यों नहीं कर सकती? गोदी में तो नहीं बैठा सकती इन्हें? दोनों की बहस होता देख एक और महिला ने भी पीली-सफेद साड़ी वाली महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थीं. इसी बीच दूसरी महिला ने CISF को बुलाने की बात कही.
'दिल्ली मेट्रो में कैसे खा सकते हैं खाना' प्रतिभा ने कमेंट सेक्शन में दावा किया- वीडियो में दूसरी महिला जो बर्गर खा रही हैं, वह भी पीली साड़ी पहने महिला के साथ थी. वहीं कई यूजर्स ने मेट्रो में बर्गर खा रही महिला पर भी सवाल उठाए, यूजर्स ने कहा कि मेट्रो के अंदर खाना कैसे खा सकते हैं?
वहीं इस वीडियो पर कई यूजर्स ने पीली-सफेद साड़ी पहने महिला की जमकर आलोचना की. एक यूजर ने लिखा कि चाहें महिला हो या पुरुष... किसी को भी ऐसा करने का अधिकार नहीं है. दूसरे यूजर्स ने भी सीट पर बैठी महिला के व्यवहार पर सवाल उठाए. वहीं कई यूजर्स ने फनी रिएक्शन भी दिए.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










