
'गेम चेंजर' इवेंट से लौटते वक्त दो फैंस की एक्सीडेंट में गई जान, परिवार को आर्थिक मदद देंगे राम चरण
AajTak
गेम चेंजर' के प्री-रिलीज इवेंट में शामिल होने के बाद दोनों फैंस बाइक से घर लौट रहे थे. उनकी बाइक की टक्कर एक वैन से हुई, जिसके चलते उनकी जान चली गई. ऐसे में साउथ एक्टर राम चरण, प्रोड्यूसर दिल राजू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने मृतकों के परिवार की आर्थिक मदद का वादा किया है.
साउथ स्टार राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. ये इस साल की पहली बड़ी फिल्म है. पिक्चर में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी भी तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. आंध्रप्रदेश के राजमुंदरी में 'गेम चेंजर' का प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया गया था. इसमें आंध्रप्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने भी शिरकत की थी. इवेंट में शामिल होने कई फैंस पहुंचे. हालांकि इस इवेंट ने काफी दुर्भाग्यपूर्ण मोड़ ले लिया. इवेंट से लौटते हुए दो फैंस की एक्सीडेंट में मौत हो गई.
फैंस ने हादसे में गंवाई जान
मृतक फैंस की पहचान 23 साल के आरव मणिकांत और 22 साल के ठोकड़ा चरण के रूप में की गई है. 'गेम चेंजर' के प्री-रिलीज इवेंट में शामिल होने के बाद दोनों फैंस बाइक से घर लौट रहे थे. उनकी बाइक की टक्कर एक वैन से हुई, जिसके चलते उनकी जान चली गई. रंगमपेटा पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया गया है. सड़क हादसे में फैंस की जान जाने से एक्टर राम चरण दुखी हैं. उन्होंने दोनों लड़कों की मौत पर शोक व्यक्त किया है. साथ ही उनके परिवार को संवेदनाएं भी दीं.
राम चरण-पवन कल्याण मदद को आए आगे
फैंस की हादसे में हुई मौत की खबर मिलने के बाद राम चरण ने अपनी टीम को उनके परिवारों से मिलने और उन्हें सपोर्ट करने के लिए भेजा था. साथ ही एक्टर ने इस मुश्किल वक्त में मदद के लिए दोनों परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद पहुंचाने का ऐलान भी किया है. फिल्म के प्रोड्यूसर दिल राजू ने भी हादसे में मरने वाले दोनों लोगों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है.
उन्होंने दोनों लड़कों के परिवार को 5-5 लाख रुपये की मदद और हर तरह से सपोर्ट करने का आश्वासन दिया. मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि देते हुए दिल राजू ने कहा, 'मुझे अभी पता चला कि गेम चेंजर के इवेंट से लौटने के बाद 2 फैंस की मौत हो गई. राम चरण और मैंने इस कार्यक्रम के लिए जोर दिया और इसे आयोजित करने की मांग की थी. मैं प्रार्थना करता हूं कि उन दोनों की आत्माओं को शांति मिले. हम दोनों परिवारों के साथ खड़े रहेंगे और उनका समर्थन करेंगे. मैं तुरंत प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपए भेज रहा हूं और यह आश्वासन देता हूं कि हम उनके साथ खड़े रहेंगे.'

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










