
गेमिंग का चस्का, दे रहा झटका... कैसी है वो इंडस्ट्री, जिसकी लत में फंसकर हिमांशु ने 96 लाख तो रमन ने गंवाए 1.4 करोड़
AajTak
टीवी पर क्रिकेट मैच लगाकर आपने मोबाइल ऐप पर अपनी एक काल्पनिक टीम बनाई. क्रिकेट में खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस के आधार पर आपने पैसे कमाए. बस यही है फैंटेसी स्पोर्ट्स. ये इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है. कुछ लोग इसे सट्टेबाजी मानते हैं तो कुछ इसे स्किल का खेल.
सोशल मीडिया पर हिमांशु मिश्रा नाम का शख्स खूब वायरल हो रहा है. हिमांशु ने कुछ दिन पहले एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में ऑनलाइन गेमिंग में 96 लाख रुपये गंवाने का दावा किया था. हिमांशु का दावा था कि 96 लाख रुपये हारने के बाद उसके घरवालों ने भी उससे नाता तोड़ दिया है. इसके बाद से ही हिमांशु और भी कई कार्यक्रमों में जाकर अपनी कहानी बता रहा है.
हिमांशु की कहानी में झोल भी हो सकता है, लेकिन हाल ही में उन्नाव पुलिस के एक सिपाही का सूर्य प्रकाश का वीडियो भी वायरल हो रहा है. सूर्य प्रकाश ने ऑनलाइन गेमिंग में 15 लाख रुपये गंवाने का दावा किया है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपील की है कि अगर एसपी सर सभी पुलिसवालों से 500-500 रुपये दिलवा देंगे तो सुसाइड नहीं करना पड़ेगा.
इसी साल जुलाई में ऑनलाइन गेमिंग में करोड़ों रुपये गंवाने का अजीब मामला सामने आया था. मर्चेंट नेवी अफसर रमन चौहान ने दो साल में 1.4 करोड़ रुपये गंवा दिए थे. बाद में उन्होंने पुलिस थाने जाकर 50 लाख रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी. बाद में जब पुलिस ने तफ्तीश की तो रमन ने ऑनलाइन गेमिंग में 1.4 करोड़ रुपये हारने की बात कबूल की.
ये महज तीन कहानियां हैं. ऐसी और भी कहानियां होंगी, जिनमें लोग ज्यादा कमाने के चक्कर में अपनी सारी जमा-पूंजी गंवा देते हैं. कुछ सालों में भारत में ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज ज्यादा ही बढ़ गया है. इसे 'फैंटेसी स्पोर्ट्स' कहा जाता है. फैंटेसी स्पोर्ट्स भारत में आ तो 20 साल पहले ही गया था, लेकिन इसने बूम जून 2016 के बाद पकड़ा. फैंटेसी स्पोर्ट्स में यूजर मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए अपनी टीम बनाता है और प्वॉइंट्स बनाता है. प्वॉइंट्स के हिसाब से कमाई भी होती है.
फैंटेसी स्पोर्ट्स के दो तरह के मॉडल हैं. पहला- 'फ्री टू प्ले' यानी खेलने के लिए किसी तरह की कोई फीस नहीं देनी पड़ती. और दूसरा- 'पे टू प्ले', जिसमें एंट्री फीस या कॉन्टेस्ट खेलने के लिए पैसे लिए जाते हैं.
खेलो मगर दिमाग से...

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







