
'गेट तोड़कर शांति सैनिकों के बेस के भीतर घुसे इजरायली टैंक', नेतन्याहू की अपील के बाद आया UN का बयान
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र से लेबनान में युद्ध क्षेत्रों से UNIFIL शांति सेना के सैनिकों को हटाने की अपील की है. नेतन्याहू की अपील के कुछ घंटों बाद UN ने एक बयान जारी कर इजरायली टैंकों के गेट तोड़कर जबरन बेस के भीतर घुसने की जानकारी दी.
संयुक्त राष्ट्र ने रविवार को कहा कि इजरायली टैंक दक्षिणी लेबनान में उसकी शांति सेना के एक बेस के गेट को तोड़कर भीतर घुस गए. यूएन की तरफ से यह नियमों के उल्लंघन और हमलों का नया आरोप है जिसकी इजरायल के सहयोगी भी निंदा कर रहे हैं.
UNIFIL ने एक बयान में कहा, 'इतने दिनों में चौथी बार हम आईडीएफ को संयुक्त राष्ट्र कर्मियों और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हर समय संयुक्त राष्ट्र परिसर का सम्मान करने के उनके दायित्वों की याद दिलाते हैं.'
नेतन्याहू ने UN से की अपील
बता दें कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र से लेबनान में युद्ध क्षेत्रों से UNIFIL शांति सेना के सैनिकों को हटाने की अपील की है. नेतन्याहू की अपील के कुछ घंटों बाद UN ने एक बयान जारी कर इजरायली टैंकों के गेट तोड़कर जबरन बेस के भीतर घुसने की जानकारी दी.
नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को संबोधित एक बयान में कहा, 'समय आ गया है कि आप हिज्बुल्लाह के गढ़ों और युद्ध क्षेत्रों से UNIFIL को हटा लें.' उन्होंने कहा, 'आईडीएफ ने बार-बार इसका अनुरोध किया है. इन सैनिकों की मौजूदगी हिज्बुल्लाह आतंकवादियों को मानव ढाल प्रदान करने जैसा है.'
हिज्बुल्लाह ने खारिज किए इजरायल के आरोप

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









