
गृहयुद्ध की तरफ बढ़ रहा है पाकिस्तान? इमरान ने दी खून-खराबे की चेतावनी
AajTak
पाकिस्तानी सेना और शाहबाज शरीफ के साथ समझौते पर चल रही गुप्त बातचीत की अटकलों के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश में रक्तपात की चेतावनी दी है. लाहौर से इस्लामाबाद के लिए हकीकी आजादी मार्च निकाल रहे इमरान ने अपने ट्वीट में ऐसा इशारा किया है. इमरान का रक्तपात की तरफ इशारा नया विवाद खड़ा कर सकता है. सरकार और सेना तो वहीं दूसरी तरफ इमरान खान और सडकों पर उतरे उनके हजारों-लाखों समर्थकों के बीच नए सिरे से टकराव खड़ा हो सकता है. सवाल ये है कि क्या पाकिस्तान गृह युद्ध की ओर बढ़ रहा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











