
गूगल मैप्स पर नहीं दिख रही आपकी दुकान तो ऐसे करें ऐड
AajTak
Google Maps पर अगर कोई प्लेस मिसिंग है और आप उसे ऐड करना चाहते हैं तो इसके लिए काफी आसान स्टेप्स हैं. इन स्टेप्स को फॉलो कर आप मिसिंग प्लेस को गूगल मैप्स पर ऐड कर सकते हैं.
Google Maps पर अगर आप किसी जगह को जोड़ना चाहते हैं तो कंपनी इसकी सुविधा देती है. इसमें आप अपनी दुकान, शोरूम को भी जोड़ सकते हैं. इसके अलावा अगर आप को लगता हैं कि किसी जगह को मैप पर होना चाहिए लेकिन वो नहीं है तो आप उसे भी ऐड कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स करने होंगे. इन स्टेप्स की मदद से आप किसी भी मिसिंग प्लेस को गूगल मैप्स पर डाल सकते हैं. गूगल मैप्स पर मिसिंग प्लेस एंड्रॉयड फोन या टेबलेट से ऐड करना ज्यादा आसान है. यहां आपको एंड्रॉयड फोन या टेबलेट से गूगल मैप्स में प्लेस ऐड करना बता रहे हैं. सबसे पहले आप अपने एंड्रॉयड फोन या टेबलेट में गूगल मैप्स के ऐप को ओपन करें. सबसे नीचे में आपको कंट्रीब्यूट का ऑप्शन दिख रहा होगा. उस पर टैप करें. कंट्रीब्यूट वाले ऑप्शन में आपके अब दिए गूगल मैप्स पर दिए गए रिव्यू दिखते हैं. यहां पर आपको ऐड प्लेस का ऑप्शन भी नजर आएगा. इस पर टैप कर लें.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











