
गुस्से में हाथी आया सामने, ड्राइवर ने 8 KM रिवर्स गियर में दौड़ाई बस!
AajTak
केरल के थ्रिशूर स्थित चालकुडी-वालपराई रूट पर एक हाथी बस के सामने आ गया. रिपोर्ट के मुताबिक, ड्राइवर ने करीब 8 किमी रिवर्स गियर में बस चलाई, क्योंकि हाथी रास्ते से हटने का नाम नहीं ले रहा था. उल्टे वो बस की ओर ही दौड़ा चला आ रहा था. इस दौरान ड्राइवर ने काफी हिम्मत से काम लिया.
वैसे तो हाथी को शांत जानवर माना जाता है, लेकिन जब कभी ये अशांत होता तो सामने वाला मुश्किल में पड़ जाता है. उसके पास जान बचाकर भागने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता. कुछ ऐसा ही हुआ एक बस ड्राइवर के साथ जिसे गुस्साए हाथी से बचने के लिए करीब 8 किलोमीटर तक सवारियों से भरी बस को रिवर्स गियर में चलाना पड़ा.
रिपोर्ट के मुताबिक, बस के सामने अचानक हाथी आ गया. वह गुस्से में बस की तरफ ही दौड़ता चला आ रहा था. मानो वह बस को टक्कर मारना चाहता हो. लेकिन तभी ड्राइवर समझदारी दिखाते हुए बस को पीछे लेने लगता है. लेकिन हाथी फिर भी नहीं मानता. वह बस का पीछा करना शुरू कर देता है.
ये देखकर ड्राइवर रिवर्स गियर में ही लगभग 8 किलोमीटर तक बस को पीछे की ओर लेकर जाता है. इसके चलते पीछे से आ रही गाड़ियों का रूट डाइवर्ट करना पड़ा. आखिर में ड्राइवर ने इस मुसीबत से निजात पा ली.
ये घटना केरल के थ्रिशूर स्थित चालकुडी-वालपराई रूट की बताई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, ड्राइवर ने अंबलप्पारा से अनक्कयम तक करीब 8 किमी रिवर्स बस चलाई, क्योंकि हाथी रास्ते से हटने का नहीं ले रहा था. उल्टे वो बस को दौड़ा रहा था.
इस सिंगल रूट में बस को मोड़ना संभव नहीं था. रोड में जगह-जगह मोड़ भी हैं. इसलिए सोशल मीडिया पर लोग ड्राइवर के ड्राइविंग कौशल की भी तारीफ कर रहे हैं. ड्राइवर ने बताया कि उस वक्त बस में 40 से अधिक लोग सवार थे. इस रूट पर कुछ दिन पहले भी इसी तरह की एक घटना सामने आई थी. तब एक हाथी ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की जीप को टक्कर मार दी थी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











