
गुरुग्राम में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 विदेशी लड़कियों सहित 10 गिरफ्तार
AajTak
गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. यहां से 4 विदेशी लड़कियों के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा सीएम फ्लाइंग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात एक गेस्टहाउस में छापा मारा था.
Sex Racket busted in Gurugram: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. यहां से 4 विदेशी लड़कियों के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा सीएम फ्लाइंग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात एक गेस्टहाउस में छापा मारा था. आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, उन्हें सेक्टर 57 के जी ब्लॉक में एक गेस्टहाउस में सेक्स रैकेट चलाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया. एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा गया. वहां दलाल से बातचीत की गई. सौदा तय होने के बाद दलाल ने जैसे ही कमरे में लड़की को भेजा संयुक्त टीम ने छापा मार दिया. दलाल को दिए गए साइन किए रुपए भी बरामद कर लिए गए.
पुलिस ने बताया कि गेस्ट हाउस के मैनेजर का नाम संजीव है. दिलबाग और संजय दलाल का काम करते थे. मौके पर छह महिलाएं मिलीं, जिनकी उम्र 24 से 34 साल के बीच बताई जा रही है. दो महिलाएं उज्बेकिस्तान से, दो बांग्लादेश से और एक-एक असम और कोलकाता से हैं. बांग्लादेश की महिलाएं बिना वीजा के पाई गई हैं. पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.
बताते चलें कि 4 मई को भी गुरुग्राम पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए उसके संचालक को गिरफ्तार किया था. आरोपी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करके जिस्मफरोशी के धंधे का संचालन कर रहा था. उसके मोबाइल फोन में कई महिलाओं की अश्लील तस्वीरें बरामद हुई थी. पुलिस को शिकायत मिली थी कि आरोपी बाबुल शेख और उसका साथी अनूप व्हाट्सएप के जरिए वेश्यावृत्ति का रैकेट चला रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया.
नकली ग्राहक बनकर एक पुलिसकर्मी ने बाबुल शेख से संपर्क किया. काफी जानकारी लेने के बाद शेख फंस गया. इसके बाद उसने नकली ग्राहक के पास कई महिलाओं की अश्लील तस्वीरें भेजी और उनके रेट भी बताए. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था. एक पुलिसकर्मी ने ग्राहक बनकर शुक्रवार रात शेख को फोन किया था. इसके बाद दोनों के बीच एक महिला के लिए 8000 रुपए में सौदा तया हुआ था.
इसके बाद उसने नकली ग्राहक को गुरुग्राम के ओल्ड रेलवे रोड पर एक होटल में पहुंचने के लिए कहा, जहां एक और पुलिस टीम तैनात की गई थी. आरोपी दो महिलाओं के साथ कार से होटल आया था. उसने नकली ग्राहक से फीस ले ली. इसके तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी बाबुल शेख को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसके पास से वो पैसे भी बरामद कर लिए जो ग्राहक बनकर पुलिसकर्मी ने उसे दिए थे. उसका दूसरा साथी फरार हो गया था.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






