
गुरुग्राम में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, एक ही दिन में चार नए संक्रमित मिले
AajTak
गुरुग्राम में रविवार को कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए हैं जिससे कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 12 हो गई है. सभी संक्रमितों में हल्के लक्षण पाए गए हैं और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है. स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. करीब ढाई साल बाद गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण में यह उछाल दर्ज हुआ है.
गुरुग्राम में रविवार को कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं, जिससे शहर में कोविड-19 के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस नई लहर में कुल 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, जिनमें से 12 केस वर्तमान में सक्रिय हैं.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को कुल 97 सैंपल एकत्र किए गए थे, जिनमें से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. अच्छी खबर यह है कि सभी संक्रमितों में केवल हल्के लक्षण पाए गए हैं और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संक्रमित को अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी है.
गुरुग्राम में लगभग ढाई साल बाद कोरोना के मामलों में इस तरह की बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. कोविड की इस नई लहर को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन डॉ. अल्का सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे फ्लू जैसे लक्षणों को हल्के में न लें. उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, जुकाम या गले में खराश जैसे लक्षण दिखाई दें, तो वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच कराएं.
डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले अभी भले ही कम हैं, लेकिन सावधानी बेहद आवश्यक है. लोगों से मास्क पहनने, हाथों की सफाई बनाए रखने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की गई है. स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की रोकथाम के लिए निगरानी और जांच की प्रक्रिया को तेज कर रहा है, ताकि किसी भी संभावित संक्रमण को समय रहते नियंत्रित किया जा सके.
विशेषज्ञों का मानना है कि बदलते मौसम और लापरवाही की वजह से संक्रमण फैल सकता है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहना होगा और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है. गुरुग्राम जिला प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







