
गुरुग्रामः संचौली-मुम्बई एक्सप्रेसवे के कंस्ट्रक्शन मैनेजर की गोली मालकर हत्या
AajTak
हमलावरों ने इस वारदात को देर रात गुरुग्राम के सोहना रोड इलाके में अंजाम दिया. दरअसल, मंगलवार की देर रात रोहित अपने ऑफिस से काम खत्म करके घर लौट रहा था. तभी सोहना इलाके में कार सवार अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी.
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में अज्ञात बदमाशों ने एक कंस्ट्रक्शन मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान रोहित शर्मा के रूप में हुई है. उनकी उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है. रोहित संचौली-मुम्बई एक्सप्रेसवे में मैनेजर के तौर पर कार्यरत थे. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. हमलावरों ने इस वारदात को देर रात गुरुग्राम के सोहना रोड इलाके में अंजाम दिया. दरअसल, मंगलवार की देर रात रोहित अपने ऑफिस से काम खत्म करके घर लौट रहा था. तभी सोहना इलाके में कार सवार अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. इस फायरिंग में रोहित बुरी तरह से जख्मी हो गया और कुछ देर बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









