
गुम हो गया Earbuds? ऐसे ट्रैक करें लोकेशन, Google Maps पर भी देख सकेंगे डायरेक्शन
AajTak
Earbuds एक वायर फ्री गैजेट है, जिसके गुम होने के चांस बहुत ज्यादा रहते हैं. अगर आपका इयर बड्स गुम हो गया है या फिर कहीं छूट गया है, तो आप उसकी लोकेशन आसानी से ट्रैक कर सकेंगे. आज हम आपको एक खास टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं. इतना ही नहीं यूजर्स अलर्ट भी सेट कर सकते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
बहुत से स्मार्टफोन यूजर्स Earbuds का यूज़ करते हैं.मोबाइल ब्रांड के अलावा कई कंपनियां हैं, जो Earbuds सेल करते हैं. अच्छी साउंड क्वालिटी और फीचर्स के लिए यूजर्स कई बार मोटी रकम खर्च करते हैं. ऐसे में अगर आपका इयरबड्स गुम हो जाता है, तब क्या करेंगे?
आज हम आपको एक स्पेशल टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं. इसकी मदद से यूजर्स अपने गुम ईयरबड्स को आसानी से खोज सकेंगे. दरअसल, ईयरबड्स एक वायर फ्री प्रोडक्ट है, जिसके गुम होने की संभावना ज्यादा रहती है.
दरअसल, Samsung और Apple के भी इयरबड्स मौजूद हैं, जो कई बेहतरीन फीचर्स और सोफिस्टिकेटेड सॉफ्टवेयर के साथ आते हैं. इसकी मदद से यूजर्स आसानी से इयरबड्स की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं.
सैमसंग की तरफ से एक जबरदस्त ट्रैकिंग सिस्टम दिया जाता है, जो Galaxy Wearables ऐप्लीकेशन और SmartThings Find के साथ मिलकर काम करता है.
अगर आपने हाल ही में इयरबड्स को कनेक्ट किया था और अभी भी उसमें बैटरी दी गई है, तो यूजर्स उसे Galaxy Wearables की मदद से ट्रैक कर सकते हैं.
इसके लिए यूजर्स को Galaxy Wearables App ओपेन करना होगा. इसके बाद Find My Earbuds पर क्लिक करें. इसके बाद Start पर क्लिक करें. फिर इयरबड्स से बीप का साउंड जनरेट होगा, जो आपको इयरबड्स की लोकेशन ट्रैक करने में मदद करेगा.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










