
गुड लुक्स के चलते मिलती हैं मॉडल बनने की सलाह, पर बस ड्राइवर बन कर खुश हैं ये महिला
AajTak
इंग्लैंड में रहने वाली एक 24 साल की महिला एक प्रोफेशनल बस ड्राइवर है लेकिन अपने गुड लुक्स के चलते वे टिकटॉक पर काफी सुर्खियां बटोर रही है. जोडी फॉक्स नाम की इस महिला का कहना है कि बस चलाना उनका सपना रहा है और जब से उन्होंने अपने टिकटॉक पर अपनी बस लाइफ को शेयर किया है, उनके फॉलोअर्स की तादाद काफी बढ़ गई है.
इंग्लैंड में रहने वाली एक 24 साल की महिला एक प्रोफेशनल बस ड्राइवर हैं लेकिन अपने गुड लुक्स के चलते वे टिकटॉक पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. जोडी फॉक्स नाम की इस महिला का कहना है कि बस चलाना उनका सपना रहा है और जब से उन्होंने अपने टिकटॉक पर अपनी बस लाइफ को शेयर किया है, उनके फॉलोअर्स की तादाद काफी बढ़ गई है. एसेक्स में रहने वाली जोडी ने कहा कि उन्हें लोगों से काफी तारीफें मिलती हैं. उन्होंने कहा कि मुझे ज्यादातर लोगों से एक ही तरह के रिएक्शन्स मिलते हैं. वे ज्यादातर कहते हैं कि मैं बेहद खूबसूरत हूं या फिर उन्होंने अपनी लाइफ में इतनी खूबसूरत बस ड्राइवर नहीं देखी है. इसके अलावा उन्हें कई महिलाओं से भी पॉजिटिव कमेंट्स मिलते हैं. जोडी ने कहा कि जब मैंने जॉब छोड़ी थी तभी मुझे एहसास हुआ था कि मैं हमेशा से ही बस ड्राइव करने में काफी दिलचस्पी रखती हूं. मैं हमेशा ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठती थी और मुझे ड्राइव करना भी बहुत अच्छा लगता था. बस चलाना मेरे लिए एक ड्रीम की तरह ही है. हालांकि मुझे बस ड्राइवर बनने के लिए काफी टेस्ट देने पड़े थे. ये इतना आसान नहीं है जितना लोगों को लगता है.
भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











