
'गुजरात BJP का डेलिगेशन बताए, कौन सा स्कूल देखना चाहते हैं? हम दिखाएंगे', बोले AAP विधायक
AajTak
गुजरात से बीजेपी नेताओं का एक डेलिगेशन दिल्ली आया हुआ है. दिल्ली मॉडल का अध्ययन करने आए बीजेपी नेताओं के डेलिगेशन को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने कहा कि वे बताएं कि कौन सा स्कूल, कौन सा मोहल्ला क्लिनिक या कौन सा अस्पताल देखना चाहते हैं. हम उन्हें दिखाएंगे.
गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने भी पूरी ताकत के साथ इन चुनावों में उतरने का ऐलान किया हुआ है. अब आम आदमी पार्टी (एएपी) और गुजरात की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच दिल्ली मॉडल बनाम गुजरात मॉडल की लड़ाई छिड़ती नजर आ रही है.
गुजरात से बीजेपी नेताओं का एक डेलिगेशन दिल्ली आया हुआ है. इसे लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. आम आदमी पार्टी की विधायक आतिषी, संजीव झा, कुलदीप कुमार और ऋतुराज झा ने पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुजरात के सरकारी स्कूलों की तस्वीर दिखाई और आरोप लगाया कि इन सरकारी स्कूलों की हालत खराब है.
आम आदमी पार्टी के विधायकों ने अगले हफ्ते गुजरात जाने का ऐलान किया और कहा कि हम वहां के स्कूल और अस्पतालों का हाल देखेंगे. हमें अपनी मर्जी की जगह वे जाने दें. आम आदमी पार्टी के विधायकों ने कहा कि आज दिल्ली में गुजरात से BJP नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आया है. वे दिल्ली के सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल देखना चाहते हैं.
विधायकों ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल की सरकार की तरफ से गुजरात से आए बीजेपी नेताओं का स्वागत करते हैं. सीएम ने हमें उनके स्वागत की जिम्मेदारी दी है. विधायकों ने कहा कि प्रतिनिधमंडल को बताना चाहते हैं कि हम यहां AAP के ऑफिस में हैं, वे आकर बताएं कि कौन सा स्कूल, कौन सा अस्पताल, कौन सा मोहल्ला क्लीनिक देखना चाहते हैं. हम उन्हें उनकी मर्जी की जगह लेकर जाएंगे.
आम आदमी पार्टी के विधायकों ने कहा कि हमें खुशी है कि गुजरात के नेता दिल्ली के स्कूल देखना चाहते हैं. गुजरात के सरकारी स्कूलों की हालत खस्ता है. दो साल में वहां छह हजार स्कूल बंद हो चुके हैं. 19 हजार से ज्यादा क्लास रूम्स की कमी है. वहां के स्कूल खंडहर बने हुए हैं. आज शायद गुजरात के नेताओं को पता चल गया है कि दिल्ली के स्कूलों से सीखा जा सकता है. विधायकों ने कहा कि गुजरात के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व शिक्षा मंत्री और पूर्व मंत्री भी हैं जिनके कार्यकाल में वहां के स्कूलों की हालत खस्ता हुई.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








