
गुजरात: 10 लाख रुपये रिश्वत लेने वाला सब- इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 11 महीने से था फरार
AajTak
गुजरात पुलिस ने एक केस के मामले में व्यक्ति से 10 लाख रुपये की घूस मांगने वाले सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी 11 महीने बाद की है. इस केस के बाद से ही वह फरार चल रहा था.
सरकारी कर्मचारी बिना रिश्वत लिए कोई भी काम नहीं करते हैं, ऐसा हर आरोप हर राज्यों में लगता है. साथ ही ऐसी खबरें भी विभिन्न मीडिया माध्यमों में समय-समय पर आती रहती हैं. 11 महीने पहले सूरत के उत्तराण पुलिस थाने में तैनात एक पुलिस सब इंस्पेक्टर ने अपने दो बिचौलियों के साथ मिलकर एक मामले में 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. पुलिस थाने में अर्ज़ी करने वाला व्यक्ति पुलिस को 10 लाख रुपए की रिश्वत देना नहीं चाहता था, लिहाजा उसने सूरत में स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो की ऑफिस का संपर्क किया और शिकायत दर्ज करवाई थी.
11 महीने से था फरार
जिसके बाद सामान्य मामले में 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगने वाले पुलिस सब इंस्पेक्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. जिसमें दो लोगों को एंटी करप्शन ब्यूरो यूनिट ने 11 महीने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. जबकि पुलिस थाने का सब इंस्पेक्टर फरार हो गया था. अब 11 महीने बाद सूरत एंटी करप्शन ब्यूरो यूनिट द्वारा फरार चल रहे सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है.
सूरत की एंटी करप्शन ब्यूरो यूनिट द्वारा गिरफ्तार किया गया यह वही पुलिस सब इंस्पेक्टर है, जो सूरत शहर पुलिस के उत्तराण पुलिस थाने में तैनात था और 11 महीने पहले उत्तराण पुलिस थाने में एक एप्लीकेशन की जांच कर रहा था. जांच के तहत पुलिस सब इंस्पेक्टर डीके चौसला ने अपने दो अन्य विचलियों के साथ मिलकर पुलिस थाने में अर्जी करने वाले के पास से 10 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी.
सितंबर 2023 के इस मामले में उस वक्त सूरत एंटी करपसन ब्यूरो की यूनिट ने पियूष रॉय और निलेश कसोटिया को गिरफ्तार किया था जबकि जांच के नाम पर 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगने में अहम भूमिका निभाने वाला पुलिस सब इंस्पेक्टर डी.के.चौसला फरार हो गया था.
सूरत एंटी करप्शन ब्यूरो यूनिट के डीवाईएसपी आरआर चौधरी ने बताया कि पिछले साल सितंबर महीने में उत्तराण पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर डीके चौसला को गिरफ्तार कर लिया गया है. चौसला ने दो लोगों की मदद से 10 लाख रुपए का घूस लिया था. पिछले 11 महीने से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








