
गुजरात: सुलझ गई मर्डर मिस्ट्री, धड़ मिलने के 5 दिन बाद मिले कटे हुए पैर, पिता ही निकला बेटे का कातिल
AajTak
Gujarat: अहमदाबाद में 5 दिन पहले बिना सिर, हाथ और पैरों वाला शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. पुलिस को 5 दिन बाद शव के पैर मिले, जिसके बाद सीसीटीवी की मदद से केस को सुलझा लिया गया. पुलिस ने बताया कि शव हितेश नामक युवक का है. उसके बुजुर्ग पिता ने ही उसकी हत्या की है. आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है. फिलहाल पूछताछ जारी है.
Gujarat News: अहमदाबाद के वासणा इलाके में बिना सिर, हाथ और पैरों के अज्ञात युवक का डेड बॉडी मिली थी. घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद अब वासणा से करीब 3KM दूर एलिजब्रिज इलाके से शव के पैर मिले. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पूरे केस को सुलझा लिया है. शव हितेश नामक युवक का है, जिसकी हत्या उसके बुजुर्ग पिता ने ही की है.
दरअसल, पांच दिन पहले वासणा इलाके में पुलिस को अज्ञात युवक का शव मिला था, जिसका न सिर था, न पैर और न ही हाथ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. जांच चल ही रही थी कि इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की वासणा से 3 किलोमीटर दूर एलिजब्रिज इलाके के पास कूड़े के ढेर से पॉलिथीन में इंसान के कटे हुए पैर मिले.
पुलिस को पहले तो शक हुआ कि कहीं ये पैर उसी शव के तो नहीं, जो 5 दिन पहले वासणा में मिला था? इसलिए उन्होंने जांच को जारी रखते हुए एलिजब्रिज इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. सीसीटीवी में स्कूटर सवार एक बुजुर्ग को उस पॉलिथीन को फेंकते देखा गया. पुलिस ने स्कूटर का नंबर निकलवाया. जब स्कूटर मालिक तक पुलिस पहुंची तो पता चला कि उसने ये स्कूटर उसने आंबावाड़ी इलाके के रहने वाले बुजुर्ग को बेच दिया है.
बुजुर्ग के घर से मिले चाकू और खून के धब्बे शख्स की दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस स्कूटर इस्तेमाल करने वाले के घर पहुंची. पता चला कि बुजुर्ग अपने बेटे हितेश के साथ यहां रहता है. काफी दिनों से हितेश का कुछ भी अता पता नहीं है. पुलिस ने जब बुजुर्ग के घर की तलाशी ली तो अंदर से धारदार चाकू और खून के धब्बे मिले. पुलिस ने फौरन बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया.
कहां है शव का सिर और हाथ? सीसीटीवी फुटेज को भी जब दोबारा खंगाला गया, तो उसमें भी यही बुजुर्ग दिखा. पुलिस को पूरा यकीन हो गया कि ये उसी लाश के पैर हैं जो वासणा इलाके से 5 दिन पहले मिली थी.
पूछताछ में पता चला कि बुजुर्ग एम. जानी क्लास-2 रिटायर्ड अधिकारी है. जिस घर में वह रहता है, वहीं ग्राउंड फ्लोर पर उसकी बहन भी रहती है. उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है. बस एक बेटा हितेश है, जो उसके साथ रहता है. लेकिन वह भी काफी दिनों से लापता था.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








