
गुजरात: शराब की होम डिलीवरी करता था नाबालिग, तस्कर देते थे सैलरी और कमीशन
AajTak
गुजरात में तस्कर अब नाबालिगों से शराब की होम डिलीवरी करवा रहे हैं. इसके लिए बकायादा उन्हें सैलरी दी जा रही है. ऐसे ही एक लड़के को अहमदाबाद पुलिस ने अंग्रेजी शराब की छह बोतलों के साथ गिरफ्तार किया.
अहमदाबाद में शराब पर पाबंदी है. इसके बावजूद यहां बोडकदेव पुलिस ने शराब की होम डिलीवरी करने के आरोप में एक नाबालिग को पकड़ा है. इस 17 वर्षीय नाबालिग को शराब की होम डिलीवरी के लिए सैलरी दी जाती थी.
नाबालिग के मुताबिक मुख्य शराब तस्कर की तरफ से उसे शराब डिलीवरी के लिए 8,000 रुपये सैलरी और प्रति बोतल 200 रुपये कमीशन दिया जाता था. अहमदाबाद के बोडकदेव पुलिस थाना क्षेत्र में शराब की होम डिलीवरी होने की जानकारी पुलिस को मिली थी. इसके बाद पुलिस ने कुछ जगहों पर चेकिंग शुरू की थी.
चेकिंग के दौरान पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने टू व्हीलर सवार एक नाबालिग को रोककर जांच की तो टू व्हीलर में से पुलिस को 6 अंग्रेजी शराब की बोतल मिली. पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर, टू व्हीलर और 6 अंग्रेजी शराब की बोतल को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.
नाबालिग के पास मिली 6 शराब की बोतलें अहमदाबाद के बोडकदेव पुलिस थाने के पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि एक नाबालिग अंग्रेजी शराब की बोतलों की होम डिलीवरी कर रहा था . नाबालिग ने मुख्य शराब तस्कर को जानकारी देते हुए जो बताया वो चौंकाने वाला है. नाबालिग ने स्वीकार किया कि अहमदाबाद के रानिप में रहने वाले अंकित परमार ने उसे अंग्रेजी शराब की बोतल होम डिलीवरी करने के लिए दो महीने से नौकरी पर रखा है.
8 हजार रुपये सैलरी और 200 रुपये प्रति बोतल कमीशन अंकित ने उससे कहा था कि, तुम्हारी आयु 18 वर्ष नहीं है तो तुम्हें पुलिस पकड़ेगी भी नहीं. अंकित ने नाबालिग को शराब डिलीवरी के लिए टू व्हीलर भी दिया था, जिसके माध्यम से लड़का शराब की डिलीवरी अपनी तय शिफ्ट में किया करता था. शराब तस्कर अंकित उसे हर महीने सैलरी के तौर पर 8,000 रुपए देता था और अंग्रेजी शराब की प्रति बोतल की बिक्री पर 200 रुपये की कमीशन भी देता था.
दो शिफ्ट में शराब होम डिलीवरी का काम करते थे नाबालिग बोडकदेव पुलिस थाने में मुख्य शराब तस्कर अंकित परमार के खिलाफ पुलिस ने अंग्रेजी शराब की तस्करी और शराब की तस्करी में नाबालिग के इस्तेमाल की दो एफआईआर दर्ज की है. पुलिस इंस्पेक्टर ने इस मामले में कहा है कि, अंग्रेज़ी शराब की बोतल होम डिलीवरी करवाने के लिए मुख्य शराब तस्कर अंकित ने दो नाबालिगों को रखा था. दिन में 10 से 7 और सुबह 6 से 12 के दौरान अलग-अलग दो शिफ्टों में दोनों से शराब की होम डिलीवरी कराई जा रही थी. मुख्य शराब तस्कर अंकित परमार के खिलाफ शराब तस्करी के पहले से ही कई केस दर्ज है.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



