
गुजरात: वैलेंटाइन डे पर पत्नी को अपनी किडनी 'गिफ्ट' कर रहा यह शख्स
AajTak
जांच के दौरान पति विनोद की किडनी रीता के लिए बिल्कुल ठीक पाई गई. इसके बाद विनोद ने प्यार के प्रतीक के तौर पर 14 फरवरी को किडनी डोनेट करने का फैसला किया.
गुजरात में एक शख्स वैलेंटाइन डे के मौके पर बीमार पत्नी को अपनी किडनी डोनेट कर रहा है. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, विनोद पटेल 14 फरवरी को अहमदाबाद में पत्नी रीता पटेल को किडनी डोनेट करेंगे. खास बात ये है कि कपल शादी की 23वीं वर्षगांठ भी साथ-साथ मना रहे हैं. (फोटो- ANI) रीता पटेल ऑटोइम्यून किडनी डिस्फंक्शन से जूझ रही हैं और पिछले तीन साल से उनका इलाज चल रहा है. इलाज के बावजूद रीता की किडनी की बीमारी ठीक नहीं हो पाई है. इसके बाद उनके पति ने अपनी किडनी डोनेट करने की पेशकश की. (प्रतीकात्मक फोटो/ Reuters) जांच के दौरान पति विनोद की किडनी रीता के लिए बिल्कुल ठीक पाई गई. इसके बाद विनोद ने प्यार के प्रतीक के तौर पर 14 फरवरी को किडनी डोनेट करने का फैसला किया. अहमदाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में वे किडनी डोनेट करेंगे. (प्रतीकात्मक फोटो/ Reuters)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











