गुजरात: वंदे भारत एक्सप्रेस फिर जानवर से टकराई, हादसों पर आया रेल मंत्री का बयान
AajTak
शुक्रवार को हुए इस हादसे में ट्रेन के आगे का हिस्सा थोड़ा बहुत ही क्षतिग्रस्त हुआ है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहीं घटना को लेकर रेलवे की ओर से मवेशियों के मालिकों पर केस दर्ज कराया गया है.
गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस से मवेशियों के टकराने की लगातार दूसरी घटना सामने आई है. शुक्रवार को हुए इस हादसे में ट्रेन के आगे का हिस्सा थोड़ा बहुत ही क्षतिग्रस्त हुआ है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहीं घटना को लेकर रेलवे की ओर से मवेशियों के मालिकों पर केस दर्ज कराया गया है. रेलवे के मुताबिक घटना दोपहर करीब 3:44 पर वडोदरा मंडल में आणंद के पास हुई. यहां अचानक ट्रेन के सामने एक गाय आकर टकरा गई. ट्रेन गांधीनगर से मुंबई जा रही थी. हादसा होने के बाद ट्रेन को लगभग 10 मिनट तक रोके रखा गया. बताया जा रहा है कि ट्रेन को कोई खास नुकसान नहीं हुआ है. सिर्फ फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के आगे के हिस्से में मामलू डेंट आया है. ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है.
वतवा रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 147 के तहत केस दर्ज किया गया था, जो रेलवे के किसी भी हिस्से में अनधिकृत प्रवेश और उसकी संपत्ति के दुरुपयोग से संबंधित है. वहीं इन हादसों पर रेल मंत्री की सफाई भी आई है. गुजरात के आणंद में बोलते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पटरियों पर मवेशियों के साथ टकराव अपरिहार्य है और सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन को डिजाइन करते समय इसे ध्यान में रखा गया है.
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक हादसे का शिकार हो गई थी. यह मुंबई से अहमदाबाद आ रही ये ट्रेन वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास जानवरों के झुंड से टकरा गई थी. हादसे के दौरान वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का फ्रंट का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. हादसे के बाद ट्रेन को करीब 20 मिनट तक रोकना पड़ा था. इस हादसे में 4 भैंसों की मौत हुई थी.
भारत की तीसरी वंदे भारत ट्रेन
बता दें कि यह देश में तीसरी वंदे भारत ट्रेन है. इससे पहले नई दिल्ली और वाराणसी तथा नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. यह ट्रेन गांधीनगर से अहमदाबाद होते हुए मुंबई तक जाती है फिर वापस इसी रूट से होकर गांधीनगर वापस आती है. ये ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और हर कोच में चार आपातकालीन पुश बटन हैं.
देश में 400 और वंदे भारत चलाने की योजना

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







