
गुजरात: मोबाइल में गेम खेलते हुए तीसरे फ्लोर की बालकनी से गिरी 3 साल की बच्ची, अस्पताल में भर्ती
AajTak
गुजरात के सूरत में एक बच्ची तीसरे फ्लोर की बालकनी से मोबाइल गेम खेलते हुए गिर गई. उसे अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
गुजरात के सूरत में मोबाइल में गेम खेलते हुए एक बच्ची बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर की बालकनी से नीचे गिर गई. बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
घटना सूरत शहर के डिंडोली इलाके की है. यहां सेवन हाइट्स नाम की बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर रहने वाले एक परिवार में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं. शादी में शामिल होने के लिए बाहर से रिश्तेदार भी आए हुए थे. इन्हीं में से एक विपिन पॉलिक भी सह परिवार शादी में शरीक होने के लिए आए थे. घर में सब लोग अपने अपने काम में मशगूल थे. उस समय विपिन की तीन साल की बच्ची मान्यता फ्लैट की बालकनी में मोबाइल गेम खेल रही थी. गेम खेलते-खेलते बच्ची अचानक बालकनी से नीचे जा गिरी. तीसरी मंजिल से नीचे करते समय बच्ची कई जगह टकराई, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. बच्ची के परिजन उसे नजदीकी निजी अस्पताल में लेकर गए, वहां से डॉक्टर्स ने उसे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया.
एंबुलेंस स्टाफ ने मुंह से दिया ऑक्सीजन
इसके बाद परिजनों ने दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस से संपर्क किया था. मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की ईएमटी सरिता वाणा ने देखा कि बच्ची को निजी अस्पताल से निकालकर एंबुलेंस तक ले जाने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत है, लेकिन ऑक्सीजन की कोई व्यवस्था नहीं थी. 108 एंबुलेंस की इएमटी सरिता वाणा ने बच्ची को ऑक्सीजन देने हेतु माउथ टू माउथ स्वांस देते हुए एंबुलेंस तक ले गई थी. इससे पूर्व ईएमटी सरिता ने एंबुलेंस के ड्राइवर नरेश भूरिया को बिना देरी किए एंबुलेंस की ऑक्सीजन सिस्टम शुरू करने के लिए सूचना पहले ही दे दी थी.
एंबुलेंस स्टाफ की सतर्कता से बच्ची अस्पताल पहुंची
एंबुलेंस के स्टाफ की समय सूचकता के चलते 3 वर्षीय बच्ची मान्यता पोलिक को सूरत महानगर पालिका संचालित में स्मीमेर अस्पताल ले जाया गया था. वहां भी एंबुलेंस से उतारकर अस्पताल के इमरजेंसी बोर्ड तक ले जाने तक सरिता वाणा ने बच्ची को माउथ टु माउथ ऑक्सीजन दिया. इसके बाद बच्ची को अस्पताल के डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू किया. बच्ची की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



