
गुजरात में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, किए कई चौंकाने वाले खुलासे
AajTak
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 72 साल के अब्दुल वहाब पठान नाम के पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि वह भारत से सिम कार्ड खरीदकर पाकिस्तान भेजता था. पुलिस ने बताया कि यह आरोपी 2019 से इस काम को अंजाम दे रहा था. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या वह अकेले ही काम कर रहा था या उसके दूसरे साथी भी उसकी मदद कर रहे थे.
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अब्दुल वहाब पठान नाम के पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है. क्राइम ब्रांच का कहना है कि इस शख्स के तार पाकिस्तानी इंटेलिजेंस से जुड़े हैं और ये भारत से सिम कार्ड खरीदकर पाकिस्तान भेजता है.
बताया जा रहा है कि 72 साल का अब्दुल वहाब पठान साल 2019 से यह काम कर रहा है, वो तीन से चार बार पाकिस्तान भी जा चुका है. उसके पास से कुल 10 सिम कार्ड बरामद हुए हैं. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या वह अकेले ही काम कर रहा था या अन्य लोग भी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल थे.
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह कई वेबसाइट के जरिए लोगों की आईडी प्रूफ इकट्ठा करता था और उनसे सिम कार्ड खरीदता था. फिर दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में काम करने वाले लोगों के माध्यम से आईएसआई के ऑपरेटिव्स तक पहुंचाए जाते थे.इसमें एक सिमकार्ड शहर के दाणीलीमडा निवासी मुस्तकीम तेतरा के नाम से खरीदा गया है. वहाब इन सिम कार्ड पर व्हाट्सएप एक्टिव करता और दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के इंटेलिजेंस ऑफिसर शफाकत जतोई को देता था .
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है. पाकिस्तानी जासूस के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. पुलिस के मुताबिक वहाब के परिजन मूलरूप से पाकिस्तान के रहने वाले हैं. उसके पूर्वज वर्ष 1930-32 में भारत आए और यहां बस गए. उसके बाद से यह करीब 3 से 4 बार परिजनों के साथ पाकिस्तान गया.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






