
गुजरात में केजरीवाल और बिहार में प्रशांत किशोर का मिशन एक जैसा!
AajTak
अरविंद केजरीवाल गुजरात में और प्रशांत किशोर बिहार में अपनी-अपनी पार्टी के दम पर चुनावी जमीन तैयार कर रहे हैं. दोनों नेताओं का मकसद एक ही है, और निशाना भी करीब करीब मिलता जुलता ही है.
अरविंद केजरीवाल और प्रशांत किशोर अब राजनीति की एक ही राह के मुसाफिर बन चुके हैं. दोनों की हालिया राजनीतिक गतिविधियों को देखें तो मकसद भी एक ही लगता है, बस दोनों ने इलाका अलग अलग चुना है. अरविंद केजरीवाल अब जाकर गुजरात में एक्टिव हैं, तो प्रशांत किशोर लंबे समय से बिहार में जन सुराज मुहिम चला रहे हैं.
अरविंद केजरीवाल और प्रशांत किशोर में एक और कॉमन बात है, दोनों ही बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर बगैर किसी के साथ गठबंधन के ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं - हां, अरविंद केजरीवाल ने अभी गुजरात में आम आदमी पार्टी के चुनावी एक्शन प्लान के बारे में कुछ बताया नहीं है.
अपनी सरकार बनाने का दावा तो हर पार्टी ही चुनावों में करती है, प्रशांत किशोर भी कर रहे हैं, अरविंद केजरीवाल तो 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में ही ऐसा दावा कर चुके हैं.
दावे के दायरे की बात अलग है, लेकिन अरविंद केजरीवाल और प्रशांत किशोर दोनों ही नेताओं ने बीते उपचुनावों में अपनी अहमियत तो दर्ज कराई ही है. और, इसलिए उनके दावों को सीधे सीधे खारिज भी नहीं किया जा सकता.
अरविंद केजरीवाल ने तो अभी अभी गुजरात के विसावदर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत दिलाई है - और, 2024 में बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी को पहली बार में ही 10 फीसदी वोट दिलाकर प्रशांत किशोर ने भी सबका ध्यान खींचा ही है.
केजरीवाल का गुजरात कैंपेन

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











