
गुजरात में किसानों का 3 लाख तक का कर्ज होगा माफ, राहुल गांधी का बड़ा ऐलान
AajTak
राहुल गांधी ने गुजरात चुनाव से पहले कई बडे़ ऐलान किए. राहुल गांधी ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी गुजरात में सरकार बनाती है, तो वे किसानों का 3 लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर देंगे. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने किसानों को फ्री बिजली, घरेलू कनेक्शन पर 300 यूनिट फ्री बिजली जैसे वादे भी किए.
गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे. सूबे में 27 साल सत्ता का वनवास तोड़ने के लिए राहुल गांधी ने कई बडे़ ऐलान किए. राहुल गांधी ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी गुजरात में सरकार बनाती है, तो वे किसानों का 3 लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर देंगे. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने किसानों को फ्री बिजली, घरेलू कनेक्शन पर 300 यूनिट फ्री बिजली जैसे वादे भी किए.
राहुल गांधी ने किए अहम वादे
राहुल गांधी ने गुजरात के लोगों से वादा किया कि कांग्रेस सत्ता में आती है तो किसान का तीन लाख रुपये तक का कर्ज माफ होगा. दूसरा वादा राहुल ने किया कि कोरोना में तीन लाख लोगों की मृत्यु हुई है. अस्पताल के सामने लाइन में लोगों को देखा होगा. क्या सरकार ने कोई मुआवजा दिया? कोरोना से मरने वाले व्यक्ति के परिवार को कांग्रेस चार लाख रुपये मुआवजा देगी. राहुल गांधी ने तीसरा वादा किसानों की बिजली बिल माफ करने का किया है. राहुल ने कहा कि गुजरात के सभी किसानों का बिजली बकाया माफ किया जाएगा और हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी. इसके अलावा राहुल ने वादा किया कि गुजरात में तीन लाख स्कूल बनाए जाएंगे और लड़कियों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी. साथ ही वादा किया है कि राज्य में एलपीजी गैस का एक सिलेंडर जो 1000 रुपये का है उसे 500 रुपये में दिया जाएगा.
राहुल गांधी ने बेरोज़गारी और महंगाई से निजात दिलाने का भी वादा किया. उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों की मदद की जाएगी, जिसे छोटे और मंझोले कारोबारी मज़बूत हो सकेंगे. गुजरात के युवाओं को रोजगार देने का वादा किया और 10 लाख युवाओं को रोज़गार देने की बात कही.
सरदार पटेल का जिक्र किया
राहुल ने कहा कि पिछले 25 सालों से आप लोग क्या सहन कर रहे हैं, उसे मैं समझता हूं. आप लोंगो की लड़ाई सियासी पार्टी से नहीं है, ये लड़ाई बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ नहीं है. समझना होगा कि आप किसके खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं. राहुल ने कहा कि सरदार पटेल की बीजेपी ने मूर्ति बनायी, सब से बड़ी मूर्ति बनायी बीजेपी नरेंद्र मोदी और आरएसएस के लोगों ने बनाई है. सरदार पटेल अपनी ज़िंदगी के दौरान किस से लड़े और किस लिए लड़ते रहे. वो सिर्फ़ एक इन्सान नहीं थे वो किसान और हिन्दुस्तान के लोगों की आवाज़ थे. जो भी उनके मुंह से निकलता है वो हिन्दुस्तान के हित के लिए था, उनके भाषण को सुनोगे तो उन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी में किसानों के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला और न ही किसानों के खिलाफ कोई काम किया.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






