
गुजरात में कार ने पांच लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने
AajTak
गुजरात के अहमदाबाद में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए. इस हादसे का जो वीडियो सामने आया है वो आपको हैरान कर देगा. कार चला रहे बुजुर्ग शख्स ने कई लोगों को टक्कर मार दी जिसके बाद एक व्यक्ति कार के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई. ये पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
गुजरात के अहमदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. अहमदाबाद के वाडज में 73 साल के बुजुर्ग कारचालक की टक्कर से उस व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला टक्कर के बाद छिटक कर दूर जा गिरी. इस हादसे में पांच लोग घायल हैं.
इस हादसे का जो वीडियो सामने आया है उसमें कार काफी तेज रफ्तार में आती हुई नजर आ रही है. घटना वाडज के पास दशामाता मंदिर के सामने हुई जहां बुजुर्ग कारचालक ने तीन टू व्हीलर, एक रिक्शाचालक को टक्कर मारी और उसके बाद एक महिला और एक शख्स को टक्कर मार दी.
सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि कार से टक्कर लगने के बाद उसके नीचे फंसे शख्स को आसपास में इकट्ठा हुए लोगों ने बाहर निकाला. एक्सीडेंट में एक टू व्हीलर महिला चालक को भी गंभीर चोट आई है.
टक्कर के बाद पांच लोग घायल
कारचालक की टक्कर में तीन पुरुष और तीन महिलाएं घायल हुई थीं जिनमें से 55 साल के भोगीलाल परमार की मौत हो गई. आसपास के स्थानीय लोगों ने 73 साल के कारचालक रमन पटेल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. कारचालक अहमदाबाद के थलतेज से सोराबजी मिल कंपाउंड जा रहे था और तेज रफ्तार की वजह से वो गाड़ी को वहां नियंत्रित नहीं कर पाए.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









