
गुजरात में कम वोटिंग ने किसका खेल बिगाड़ दिया?: दिन भर, 1 दिसंबर
AajTak
गुजरात में कम वोटिंग ने किसका बिगाड़ा खेल, G20 प्रेसिडेंसी के दौरान भारत के लिए क्या होगी चुनौती, सरकारी वेबसाइट्स क्यों आसानी से हैक कर लिए जाते हैं और वर्ल्ड AIDS Day पर सुनिए कुछ काम की बात, 'दिन भर' में.
गुजराती वोटर्स में उदासी क्यों
आसमान में नाचते हवाई जहाज, नेताओं की भरमार, रंग बिरंगे झंडे और लाउडस्पीकर का शोर, सब की ख़्वाहिश इतनी कि हमारी सुन ली जाए, बटन उन्हीं के नाम की दबा दी जाए. 19 जिलों में फैले राज्य की 89 सीटों को अगले पांच बरस कौन रिप्रजेंट करेग, गुजरात के लोगों ने आज ये तय कर दिया. पिछले चुनाव में इन 89 सीटों में बीजेपी 48, कांग्रेस 38, एक एनसीपी और दो बीटीपी विजयी रही थी.
आज एक ओर पहले चरण की इधर वोटिंग हो रही थी, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री केजरीवाल और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दूसरे चरण के लिए प्रचार में जुटे थे. कहा जा रहा है कि पहले चरण में ट्राइबल एरियाज में अधिक वोटिंग हुई, वहीं शहरों में मत प्रतिशत कम है, इसके इशारे क्या हैं और आज वोटिंग के दिन तक क्या मुद्दे वही रहें जहां से प्रचार की शुरुआत हुई थी या आज कहानी कुछ और थी? 'दिन भर' में गुजरात के सीनियर जर्नलिस्ट अजय उमट से सुनने के लिए यहां क्लिक करें.
G20 की सरदारी में समस्या क्या है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.










