
गुजरात बोर्ड एग्जाम कल से, ट्रैफिक में फंसे तो इस नंबर पर करें कॉल, 130 कैदी भी देंगे परीक्षा
AajTak
Gujarat Board 10th-12th Exams 2024: गुजरात 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस साल 9.20 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है. 10वीं बोर्ड परीक्षा में 73 कैदी और 12वीं के 57 कैदी समेत कुल 130 कैदियों के लिए चार जेलों में भी बोर्ड की परीक्षा के सेंटर बनाए गए हैं.
Gujarat Board 10th-12th Exams 2024: गुजरात बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाएं सोमवार (11 मार्च 2024) से शुरू होने जा रही हैं, जो 26 मार्च तक चलेंगी. इस साल गुजरात बोर्ड की परीक्षा के लिए 15.20 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है. बोर्ड की परीक्षा के पेपर राज्य के तमाम जिलों के स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचा दिए गए हैं. नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, CCTV कैमरे और स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी.
बोर्ड के पेपर स्ट्रॉन्ग रूम से परीक्षा सेंटर तक पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में सुबह 8 बजे तक पहुंचा दिए जाएंगे. पेपर स्ट्रॉन्ग रूम से परीक्षा सेंटर तक पहुंचाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा PATA मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग किया जाता है. जिसके माध्यम से पेपर समेत सामग्री ट्रेक की जाती है और पेपर का सील खोलने से पहले फोटो PATA एप्लीकेशन में अपलोड करनी रहती है.
एग्जाम शुरू होने एक दिन पहले एग्जाम सेंटर पहुंचे छात्र और अभिभावक
गुजरात में 10वी की परीक्षा राज्य के 84 जोन में 981 सेंटर्स पर आयोजित होगी. जबकि 12वी कोमर्स और साइंस की परीक्षा राज्य के 56 जोन में 663 सेंटर पर आयोजित होगी. तमाम परीक्षा सेंटर्स पर तैयारिया पूर्ण कर ली गई है. परीक्षा शुरू होने के एक दिन पहले बोर्ड द्वारा परीक्षा सेंटर्स पर विद्यार्थियों को अपनी बैठक व्यवस्था देखने की छूट दी जाती है. आज विद्यार्थियों ने अपने पेरेंट्स के साथ परीक्षा सेंटर पर पहुंचकर अपनी बैठक व्यवस्था का निरीक्षण किया.
बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 2.95 लाख रिपीटर स्टूडेंट्स
गुजरात बोर्ड परीक्षा में इस साल 10वीं में 9.20 लाख विद्यार्थी परीक्षा के लिए दर्ज हुए हैं, जिनमें 1.65 लाख रिपीटर विद्यार्थी भी शामिल हैं. इसके अलावा 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में 4.90 लाख स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा देंगे, जिनमें 75 हजार रिपीटर स्टूडेंट्स शामिल हैं. इसी तरह 12वीं साइंस की परीक्षा के लिए 1.30 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










