
गुजरात के शख्स की दर्दनाक मौत, गोद में बेटे को लेकर US बॉर्डर पार करते समय हुआ हादसा
AajTak
गुजरात के रहने वाले बृजकुमार बुधवार को अपने तीन साल के बेटे को गोद में लेकर मेक्सिको-अमेरिका सीमा पर बनी ट्रंप दीवार को लांघने की कोशिश कर रहे थे कि तभी दीवार पर चढ़ने के दौरान जमीन पर गिरकर उनकी मौत हो गई. हादसे में उसका बेटा बाल-बाल बच गया. इस दौरान उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं लेकिन वह सुरक्षित हैं.
गुजरात निवासी एक शख्स की अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर पर दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है. यह शख्स अपने परिवार के साथ अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर पर बने 30 फुट के स्टील बैरियर को पार करने की कोशिश कर रहा था. तभी वह इस हादसे का शिकार हो गया.
मृतक की पहचान 32 साल के बृजकुमार के रूप में की गई है, जो गुजरात के गांधीनगर का रहने वाला था. इस दौरान बृजकुमार की गोद में उसका तीन साल का बेटा भी था लेकिन बेटे की जान बच गई. बृजकुमार अपने बच्चे और पत्नी के साथ मेक्सिको-अमेरिकी सीमा पारकर अमेरिका में दाखिल होना चाहता था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात के रहने वाले बृजकुमार बुधवार को अपने तीन साल के बेटे को गोद में लेकर मेक्सिको-अमेरिका सीमा पर बनी ट्रंप दीवार को लांघने की कोशिश कर रहा था कि तभी दीवार पर चढ़ने के दौरान जमीन पर गिरकर उसकी मौत हो गई. हादसे में उसका बेटा बाल-बाल बच गया. इस दौरान उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं लेकिन वह सुरक्षित हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बता दें कि मेक्सिको-अमेरिका सीमा पर बड़ी संख्या में शरणार्थी रहते हैं, जो अमेरिका में प्रवेश करना चाहते हैं. इनमें से कई लोगों ने अमेरिका में रहने के लिए आवेदन कर रखा है. लेकिन कोरोना महामारी के कारण अमेरिका के कोर्ट में मामला अटका है और उस पर फैसला आना बाकी है.
बताया जा रहा है कि गुजरात निवास बृजकुमार, उनकी पत्नी और तीन साल के बेटे अमेरिका जाना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने गुजरात के कलोल में एक एजेंट से संपर्क किया था. हालांकि वो अमेरिका जाने में सफल नहीं हो सके और यही वजह थी कि वह अवैध रूप से दीवार फांदकर अमेरिका में दाखिल होना चाहते थे.
बृजकुमार दीवार पर चढ़ने के दौरान मेक्सिको की सीमा में गिर गए. तभी आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई. हालांकि, उनका बच्चा सुरक्षित बच गया. दीवार फांदने के दौरान बृजकुमार की पत्नी भी गिर गईं. वह अमेरिकी सीमा की तरफ गिरीं, उन्हें काफी चोटें आईं हैं. उनकी पत्नी को गंभीर हालत में सैंडियागो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











