
गुजरात के भरूच में धार्मिक झंडा लगाने पर तनाव, आमने-सामने आए दो गुट, पथराव
AajTak
गुजरात के भरूच में बीती रात धार्मिक झंडे को लेकर दो गुटों के बीच तनाव का मामला सामने आया है. इस दौरान दोनों तरफ से पथराव की घटना भी हुई है. हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में कर लिया.
गुजरात के भरूच में बीती रात धार्मिक झंडे को लेकर दो गुटों के बीच तनाव का मामला सामने आया है. इस दौरान दोनों तरफ से पथराव की घटना भी हुई है. हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में कर लिया. बताया जा रहा है कि विवाद एक तरफ गणेश महोत्सव और दूसरी तरफ इस्लामिक धार्मिक झंडा लगने से शुरू हुआ. हालांकि, अभी स्थिति काबू में है.
डीएसपी भारूच मयूर चावड़ा के मुताबिक बीती रात 10.30 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली थी कि दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंची तो इसमें झंडे लगाने के विषय में दोनो और बवाल हुआ था. पुलिस ने आकर स्थिति पर काबू पाया है. फिलहाल इसकी जांच चल रही है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










