
गुजरात के कच्छ तट से 130 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद, एटीएस ने शुरू की जांच
AajTak
पुलिस अधीक्षक सागर बागमार ने आगे बताया कि आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) और विशेष अभियान समूह (SOG) की संयुक्त टीम ने गांधीधाम कस्बे के पास मीठी रोहर गांव से गुजरने वाली खाड़ी क्षेत्र से 130 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन के 13 लावारिस पैकेट बरामद किए हैं.
गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार की सुबह गांधीधाम कस्बे के पास एक खाड़ी क्षेत्र से कोकीन के 13 लावारिस पैकेट बरामद किए गए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 130 करोड़ रुपये है. इस बरामदगी के बाद पुलिस और एटीएस की टीम हरकत में आ गई है. ये कोई ऐसा पहला मामला नहीं है, गुजरात में इससे पहले भी कई बार करोड़ों-अरबों का नशे का सामान पकड़ा जा चुका है.
कच्छ-पूर्व संभाग के पुलिस अधीक्षक सागर बागमार ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तस्करों ने पकड़े जाने से बचने के लिए समुद्र तट पर प्रतिबंधित पदार्थ छिपा रखा था. उन्होंने बताया कि आठ महीने के अंदर इसी खाड़ी क्षेत्र से नशीले सामान की यह दूसरी बड़ी बरामदगी है.
पुलिस अधीक्षक सागर बागमार ने आगे बताया कि आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) और विशेष अभियान समूह (SOG) की संयुक्त टीम ने गांधीधाम कस्बे के पास मीठी रोहर गांव से गुजरने वाली खाड़ी क्षेत्र से 130 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन के 13 लावारिस पैकेट बरामद किए हैं.
SP बागमार ने बताया कि तस्करों ने वहां प्रतिबंधित सामान छिपा रखा था. वहां से बरामद किए गए पैकेट पिछले साल सितंबर में इसी इलाके से बरामद किए गए पैकेटों से मिलते-जुलते हैं. उन्होंने बताया कि अब एटीएस आगे की जांच कर रही है.
एटीएस के पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी ने इस बारे में बताया कि उन्होंने सुबह के समय कच्छ में गांधीधाम के पास एक खाड़ी क्षेत्र से कोकीन के 13 लावारिस पैकेट बरामद किए हैं, जिनमें से प्रत्येक का वजन एक किलोग्राम है. हमने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है.
आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर में कच्छ-पूर्व पुलिस ने इसी इलाके से कोकीन के 80 लावारिस पैकेट बरामद किए थे, जिनमें से प्रत्येक का वजन एक किलोग्राम था और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत 800 करोड़ रुपये आंकी गई थी.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











