
गुजरात: अहमदाबाद में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, दुर्गंध आने से हुआ खुलासा
AajTak
Gujarat News:
गुजरात के अहमदाबाद में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस को आशंका है कि घर के झगड़े में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया होगा. फिलहाल पुलिस ने शक के आधार पर परिवार के एक सदस्य की तलाश शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, शहर के ओढव इलाके की दिव्यप्रभा सोसायटी में एक घर से दुर्गंध आ रही थी. स्थानीय नागरिकों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घर का ताला तोड़कर देखा तो मकान के अलग अलग कमरों में चार शव दिखाई दिए. शुरुआती जांच में पता चला है कि 4 दिन पहले चारों लोगों की हत्या की गई थी.
पुलिस ने आशंका जताई है कि घर में लड़ाई-झगड़ा होने के बाद मुखिया विनोद मराठी ही अपनी पत्नी सोनल मराठी, बेटी प्रगति, बेटे गणेश और सास सुभद्रा का कत्ल कर भाग गया है.
दरअसल, विनोद मराठी मौके से फरार है इसलिए उसी पर पुलिस का संदेह पुख्ता हो रहा है. पुलिस की टीमों ने संदिग्ध को पकड़ने के लिए सर्चिंग शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.
अहमदाबाद के जेसीपी गौतम परमार ने बताया कि मृतकों के शवों को पीएम के लिए भिजवाया जा रहा है. पुलिस इस मामले में घर से सबूत जुटा रही है. साथ ही संदिग्ध आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं. जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा कर देगी.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








