
गुजरातः क्या 2022 के विधानसभा चुनाव में BJP और AAP के बीच होगा मुकाबला
AajTak
सूरत को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि कहा जाता है कि सूरत में पाटीदार जो रणनीति बनाते हैं उसका सीधा असर सौराष्ट्र में देखने मिलता है और वही 2017 के विधानसभा चुनाव में भी देखने मिला था. लेकिन यह पहली बार है कि गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा कोई दूसरी पार्टी उभर कर आई है.
गुजरात के छह नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर और जामनगर में बंपर जीत हासिल की है, लेकिन इस जीत का मजा तब किरकिरा हो गया जब सूरत में आम आदमी पार्टी (AAP) दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी और सूरत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल का गढ़ माना जाता है और पाटिल यहीं से सांसद भी हैं. सूरत को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि कहा जाता है कि सूरत में पाटीदार जो रणनीति बनाते हैं उसका सीधा असर सौराष्ट्र में देखने मिलता है और वही 2017 के विधानसभा चुनाव में भी देखने मिला था. लेकिन यह पहली बार है कि गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा कोई दूसरी पार्टी उभर कर आई है.
'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









