
गिलहरियों ने मचाया ऐसा हंगामा, कोच खाली करवाकर ट्रेन को करना पड़ा कैंसिल
AajTak
भारत में ट्रेन रद्द होने की कई वजहें होती हैं, जिनमें प्रमुख वजह कोहरा और इंजन खराब होना शामिल हैं. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि दो गिलहरियों के कारण किसी ट्रेन को कैंसिल करना पड़ा हो? ब्रिटेन में कुछ ऐसा ही देखने को मिला.
भारत में ट्रेन रद्द होने की कई वजहें होती हैं, जिनमें प्रमुख वजह कोहरा और इंजन खराब होना शामिल हैं. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि दो गिलहरियों के कारण किसी ट्रेन को कैंसिल करना पड़ा हो?
कुछ ऐसा मामला ब्रिटेन में सामने आया, जहां एक ट्रेन को बीच रास्ते में ही कैंसिल करना पड़ा. वजह थी उसमें अचानक चढ़ी दो गिलहरियां. रिपोर्ट के मुताबिक इन गिलहरियों ने ऐसा हंगामा मचाया कि यात्रियों के लिए सफर करना मुश्किल हो गया. लाख कोशिशों के बावजूद गिलहरियां ट्रेन से उतरने का नाम नहीं ले रही थीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई.
दो गिलहरियों ने ट्रेन करवा दी कैंसिल
यह हैरान करने वाली घटना ग्रेट वेस्टर्न रेलवे की ट्रेन में हुई, जो रीडिंग से गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी. ट्रेन में सवार लोग उस वक्त चौंक गए जब दो गिलहरियां अचानक डिब्बे में घुस आईं. घबराहट में इधर-उधर दौड़ने लगीं. यात्रियों को तुरंत दूसरे डिब्बे में शिफ्ट किया गया, और ट्रेन मैनेजर ने पीछे के डिब्बे को लॉक कर दिया.
रेडहिल स्टेशन पर रेलवे कर्मचारी ने गिलहरियों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन एक गिलहरी इतनी जिद्दी थी किआखिरकार ट्रेन को कैंसिल करना पड़ा. गिलहरी कभी सीट के कोने में छिप जाती थी. कभी किसी यात्री के बैग में. हालात ये रेलने कर्मचारी के पसीने छूट गए दो गिलहरी पकड़ने में. आखिर ब्रिटेन के रेलवे को दो गिलहरियों से हार माननी पड़ी
क्या आया सोशल मीडिया पर रिएक्शन

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











