
गिर रही है iPhone की पॉपुलैरिटी, 11 साल में सबसे ज्यादा निराशाजनक रहा iPhone 14
AajTak
iPhone 14 मॉडल पिछले कुछ सालों में सबसे खराब है? ऐसा हम नहीं, एक सर्वे में दावा किया गया है. इस स्टडी के मुताबिक iPhone 14 को ज्यादातर लोग पसंद नहीं कर रहे हैं और इसकी रेटिंग भी अच्छी नहीं है.
पिछले कुछ सालों से ऐपल पुराने डिज़ाइन के साथ ही iPhone लॉन्च कर रहा है. पहले की तरह अब डिज़ाइन में वो बात नहीं रहती है और ना ही फैंस डिज़ाइन को लेकर पहले जितना उत्साहित हो रहे हैं.
ऐपल ने सालों से लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता को बनाए रखा है लेकिन iPhone 14 के मामले में ऐसा नहीं है. पिछले 1 दशक में देखें तो आखिरी बार iPhone 5 की आलोचना हुई थी, लेकिन iPhone 14 ने अब तक की सबसे कम 5 स्टार रेटिंग प्राप्त की है.
जाहिर है ये स्टडी ऐपल द्वारा नहीं की गई है बल्कि perfectRec नाम की एक कंपनी द्वारा की गई है कंपनी का दावा है कि उन्होंने 6,69,000 से अधिक यूजर्स के रिव्यू को स्टडी किया है.
इन रिव्यूज की स्टडी में पाया गया है कि iPhone 14 लोगों के बीच उतना लोकप्रिय नहीं हुआ जितना पहले के iPhone हुआ करते थे. ऊपर दिए ग्राफ में साफ देखा जा सकता है कि iPhone 5 की लोकप्रियता में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है.
इसके अलावा iPhone 6 से लेकर iPhone 13 तक सभी फोंस की रेटिंग में इज़ाफ़ा हुआ है. iPhone 13 को 80% तक की 5 स्टार रेटिंग प्राप्त हुई वहीं iPhone 14 में 72% की गिरावट देखी गई.
ऐसा नहीं है कि यह गिरावट सिर्फ iPhone 14 के बेस मॉडल में देखने को मिली है साथ iPhone 14 Pro और Pro Max में भी देखने को मिली है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











