
'गिरफ्तार तो एजेंसिया करती हैं...', CM केजरीवाल की चुनौती पर बोले BJP सांसद मनोज तिवारी
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुनौती पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि गिरफ्तार एजेंसियां करती हैं, ना कि बीजेपी. उन्होंने कहा कि अगर आप महिला के साथ मारपीट करेंगे तो आपको सजा भी मिलेगी. सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वह कल अपने विधायकों, सांसदों और कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी हेडक्वार्टर जाएंगे.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वह कल अपने विधायकों, सांसदों और कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी ऑफिस जाएंगे. उन्होंने साथ ही चुनौती दी कि जिन्हें भी गिरफ्तार करना है कर लो. अब इस पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया दी और कहा, "गिरफ्तारी जांच एजेंसियां करती हैं, बीजेपी नहीं."
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "किसी को जेल भेजना या जमानत देना कोर्ट का काम है. अगर उन्हें लगता है कि वह स्वाति मालीवाल पर हमला करेंगे और कानून कुछ नहीं कहेगा तो मुझे लगता है कि वे न सिर्फ मानसिक रूप से दिवालिया हैं बल्कि चारित्रिक दिवालियापन का भी सामना कर रहे हैं."
लोकसभा में उम्मीदवार और बीजेपी सांसद ने कहा, "पीएम मोदी की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है. अगर आप किसी महिला के साथ मारपीट करते हैं तो आपको सजा मिलेगी."
यह भी पढ़ें: 'मैं कल BJP हेडक्वार्टर आ रहा हूं...', विभव कुमार के अरेस्ट के बाद केजरीवाल ने दिया ये चैलेंज
'जिसको भी जेल में डालना है डाल दो', सीएम
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं कल अपने सभी विधायकों, सांसदों और कार्यकर्ताओं के साथ 12 बजे बीजेपी हेडक्वार्टर आ रहा हूं. जिसको भी गिरफ्तार करना है कर लो. जिसको भी जेल में डालना है डाल दो." मुख्यमंत्री ने कहा, "कैसे आप पार्टी के पीछे पड़ गए हैं. संजय सिंह को जेल भेजा. आज मेरे पीए को जेल भेजा. प्रधानमंत्री जी आप जेल-जेल का खेल खेलकर हमारे नेताओं को जेल में डाल रहे हो."

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










