
गिरते बम, ताबड़तोड़ गोलीबारी... सूडान में फंसे अपने नागरिकों को कैसे निकाल रहे दुनिया के देश?
AajTak
भारत ने सूडान में फंसे अपने तकरीबन 3000 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मंगलवार को ऑपरेशन कावेरी शुरू किया. इस ऑपरेशन के तहत भारत 360 भारतीयों को वापस स्वदेश ला रहा है. इन्हें मंगलवार को 'आईएनएस सुमेधा' से पोर्ट सूडान और फिर वहां से सऊदी अरब के जेद्दा लाया गया था. ये भारतीय नागरिक अब वहां से सीधे नई दिल्ली पहुंचेंगे.
अफ्रीकी देश सूडान दो जनरलों की जिद और उनकी लड़ाई की वजह से सिविल वॉर की आग में जल रहा है. संकटग्रस्त सूडान में भारत समेत कई देशों के नागरिक फंसे हुए हैं. भारत के 'ऑपरेशन कावेरी' की तर्ज पर कई देश अपने नागरिकों को सूडान से बाहर निकालने में जुटे हैं.
भारतीय वायुसेना का C-130J विमान मंगलवार को 148 नागरिकों के साथ जेद्दा पहुंचा था. वहीं, 121 भारतीयों के दूसरे जत्थे के साथ भारत का विमान बुधवार तड़के पोर्ट सूडान से बाहर निकाला. इसके बाद भारतीय वायुसेना ने 135 भारतीयों के तीसरे जत्थे को भी सूडान से सुरक्षित बाहर निकाला गया. इन भारतीयों को अब जेद्दा से सीधे भारत लाया जाएगा. विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन बचाव प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए जेद्दा पहुंच सकते हैं.
भारत ने सूडान में फंसे अपने तकरीबन 3000 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मंगलवार को 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया था. इस ऑपरेशन के तहत भारत 360 भारतीयों को वापस स्वदेश ला रहा है. इन्हें मंगलवार को 'आईएनएस सुमेधा' से पोर्ट सूडान और फिर वहां से सऊदी अरब के जेद्दा लाया गया था. ये भारतीय नागरिक अब वहां से सीधे नई दिल्ली पहुंचेंगे.
इससे पहले भारत अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अपने सहयोगी देशों पर निर्भर था. सऊदी अरब ने सूडान से तीन और फ्रांस ने पांच भारतीयों को बाहर निकाला था. लेकिन अब भारत ने पोर्ट सूडान पर अपने विमान और पोत तैनात कर दिए हैं. पोर्ट सूडान दरअसल राजधानी खार्तूम से लगभग 850 किलोमीटर की दूरी पर है.
यह भी कहा जा रहा है कि इस ऑपरेशन का नाम कावेरी नदी पर रखा गया है, जो कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच बहती है. ऐसा कहा जा रहा है कि सूडान में फंसे अधिकतर लोग दक्षिण भारत से ही हैं. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी ऑपरेशन रेस्क्यू का नाम किसी नदी पर रखा गया है. पिछले साल यूक्रेन पर रूस के हमले के मद्देनजर भारत ने ऑपरेशन गंगा शुरू किया था. इसके तहत युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वपास लाया गया था.
अमेरिका का रेस्क्यू ऑपरेशन

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









