
'गार्ड ने रोका तो सुसाइड बॉम्बर ने खुद को उड़ा लिया', इस्लामाबाद धमाके में अब तक क्या-क्या पता चला
AajTak
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज़ के दौरान एक शिया मस्जिद में ज़ोरदार धमाका हुआ. इस धमाके में 50 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 170 से ज्यादा घायल हैं. पुलिस का कहना है कि मस्जिद के बाहर खड़े गार्ड्स ने हमलावर को गेट पर रोक लिया था, जिसके बाद उसने विस्फोट कर दिया.
पाकिस्तान के लिए शुक्रवार दिन बेहद घातक रहा. राजधानी इस्लामाबाद में जब एक शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज पढ़ रहे थे वहां एक जोरदार ब्लास्ट हुआ. यह धमाका इतना भीषण था कि आस-पास कई मीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी. मस्जिद में लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और विस्फोट में दो दर्जन से ज्यादा लोग मारे गए और 170 से ज्यादा लोग घायल हो गए.
इस हमले से राजधानी में अफरा-तफरी मच गई थी. पुलिस और सरकारी अधिकारियों का कहना है कि यह हमला खदीजा तुल कुबरा इमामबाड़ा में हुआ. यह इमामबाड़ा इस्लामाबाद के बाहरी इलाके में स्थित है.
स्थानीय न्यूज समाचार चैनलों और अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के आंकड़ों के अनुसार, अब तक इस धमाके में 31 लोगों की जान चली गई है और 170 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है.
सुरक्षाकर्मियों ने रोका हमलावर, गेट पर किया धमाका
दो पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि सुसाइड बॉम्बर को इमामबाड़े के गेट पर मौजूद दो सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया था. फिर बॉम्बर घबरा गया और उसने धमाका कर दिया. हमलावर अंदर मस्जिद के अंदर एंट्री नहीं कर सका था. यह जानकारी रॉयटर्स के हवाले से आई है.
अंदर पहुंचता तो और बढ़ जाती मौतों की संख्या

मध्य पूर्व में अमेरिका और इज़राइल के साथ बढ़ते तनाव के बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने पड़ोसी देशों पर हुए हमलों के लिए माफ़ी मांगी है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक पड़ोसी देशों की ज़मीन से ईरान पर हमला नहीं होता, तब तक ईरान कोई नई सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा. इसी दौरान, सैटेलाइट तस्वीरों से यह खुलासा हुआ है कि ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी THAAD मिसाइल डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है. दूसरी ओर, इज़राइली सेना ने लेबनान में अपने हमले तेज कर दिए हैं, जिसमें बेरूत के बेका वैली और नबी शीट इलाके शामिल हैं. वॉर रूम में देखिए युद्ध की महाकवरेज.

Lebanon के Bekaa Valley के नबी शीत इलाके में इजरायली सेना ने एक बड़ा हमला किया है. यह पहली बार था जब इस इलाके में चार इजरायली हेलीकॉप्टर्स में स्पेशल फोर्सेज ने एक खुफिया ऑपरेशन किया. Lebanese Army और हिजबुल्लाह ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए हेलीकॉप्टर्स को भागने पर मजबूर कर दिया. देखें ग्राउंड रिपोर्ट.

इजरायल एयरफोर्स ने लेबनान की राजधानी बेरूत में बड़े पैमाने पर बमबारी की है जिससे वहां भारी तबाही हुई है. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए इस एयर स्ट्राइक के बाद बेरूत में हड़कंप मच गया है. हमले के बाद पूरे इलाके में धुआं छा गया और अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. देखें आजतक के संवाददाता अशरफ वानी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.

इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज़ ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को खत्म करने का फैसला नवंबर में ही ले लिया गया था. अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हवाई अभियान के शुरुआती घंटों में खामेनेई मारे गए. इस बीच इजरायल ने लेबनान सरकार को चेतावनी दी है कि वह हिज्बुल्लाह को निरस्त्र करे, अन्यथा उसे भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है.

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच इराक के तेल क्षेत्रों से विदेशी कर्मचारियों की निकासी शुरू हो गई है. हैलिबर्टन, केबीआर और श्लंबरजे जैसी कंपनियां अपने स्टाफ को बसों के जरिए सफवान सीमा पार कर कुवैत भेज रही है. हाल ही में बसरा में ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.








