
गाय को ले जाने आया हेलीकॉप्टर, हवा में उड़ती दिखी, वीडियो देख हैरान हुई पब्लिक
AajTak
स्विटजरलैंड में एक गाय को ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर लाया गया जो गाय को एयरलिफ्ट कर अपने साथ ले गया. एक झटके में इसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी लेकिन इसके पीछे का सच जानकर आप भी तारीफ करने लगेंगे.
क्या आपने कभी उड़ती हुई गाय देखी है? या कभी उसे हेलीकॉप्टर से इधर से उधर जाते देखा हो? नहीं न? ये नजारा आम है भी नहीं. लेकिन हाल में जब स्विटजरलैंड में ऐसा कुछ दिखा तो लोग हैरान रह गए. यहां एक गाय को ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर लाया गया जो गाय को एयरलिफ्ट कर अपने साथ ले गया.
एक झटके में इसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी लेकिन इसके पीछे का सच जानकर आप भी तारीफ करने लगेंगे. दरअसल ये सुविधा एक वेटरनरी केयर ने गाय को अस्पताल ले जाने के लिए दी थी ताकि उसे बिना परेशानी के अंदरूनी इलाकों से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा सके.
इसमें दिख रहा है कि स्विटजरलैंड की वेटरनरी केयर जानवरों के स्वास्थ्य तक किस हद तक जा सकता है. वहीं जानवरों की चिकित्सा को लेकर चुनौतियों को भी बताता है. गाय को एयरलिफ्ट किए जाने का वीडियो वायरल हुआ तो लोग इसपर ढेरों कमेंट करने लगे. एक ने मजाक में लिखा- मैं सोच भी नहीं सकता कि कैसे महसूस होगा अगर कुछ अंजान लोग आकर मुझे एयरलिफ्ट करने लगें.
वहीं कई लोगों ने ये भी कहा कि गाय को इस तरह बांधकर लटकाए जाने से कितनी अधिक दिक्कत होगी. कई लोगों ऐसे उठाकर ले जाने पर गाय कि मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाए. कई लोगों ने इसे एनिमल क्रूअलिटी तक करार दिया. कुछ ने वेट केयर के इस कदम की खूब तारीफ की.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











