
गाड़ी को बनाया 'चलता-फिरता' गार्डन, छत पर 100 पौधे रखकर कार क्यों चलाता है ये शख्स?
AajTak
दिल्ली की सड़कों पर आपको यह ग्रीन गड्डी (Green Gaddi) घूमती दिख जाएगी. गौरव अहूजा नाम के शख्स ने अपनी इनोवा कार को चलता फिरता गार्डन बना दिया है.
साल 2016, नवंबर का महीना. दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण अपना रौद्र रूप दिखा रहा था. पहली बार ऐसा हुआ था कि पूरे 10 दिनों तक गंभीर केटेगिरी का पलूशन रहा हो. इसी बीच एक रेड लाइट पर खड़े थे गौरव अहूजा. गाड़ियों के जाम और दमघोंटू प्रदूषण के बीच उनकी नजर बराबर से जा रही पौधों की नर्सरी की गाड़ी पर पड़ी. नर्सरी की इस गाड़ी ने पलूशन से जल रही गौरव की आंखों को जैसे ठंडक पहुंचा दी हो. बस फिर क्या था गौरव के मन में ख्याल आया कि सामान्य गाड़ियों में भी नर्सरी की कार जैसा कुछ किया जा सके तो कितना अच्छा होगा और यह पलूशन से भी राहत देगा. तब गौरव के मन में एक विचार आया जिसने आगे चलकर ग्रीन गड्डी (Green Gaddi) पहल का रूप ले लिया.
गौरव अहूजा ने अपनी कार की छत पर करीब 95-100 पौधे लगाए हुए हैं. जिस सड़क से उनकी यह कार गुजर जाती है, लोगों की नजर एकबार उसपर जरूर पड़ती है.
आजतक से बातचीत में गौरव ने बताया कि 2016 में जब दिल्ली में पलूशन का स्तर बेहद खतरनाक हो गया था, तब उनको कार पर पौधे लगाने का विचार आया था. इसके बाद तीन साल तक उन्होंने इसके बारे में काफी कुछ सीखा, जाना और फिर 2019 में ग्रीन गड्डी पहल ने बड़ा रूप ले लिया.
'24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ते हैं कार पर लगे पौधे'
दिल्ली में ही एक ऐड एजेंसी चलाने वाले गौरव बताते हैं कि धीरे-धीरे पलूशन के खिलाफ जंग को उन्होंने अपना पैशन बना लिया. उनके मन में यह ख्याल अकसर आता था कि गाड़ियों से पैदा हो रहे कार्बन को कैसे कम किया जाए. आखिर में उन्होंने अपनी कार पर ही पौधे लगा दिये जो उनके मुताबिक, 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ते हैं.
एक कार की छत पर करीब 95 से 100 पौधे आ सकते हैं. दिल्ली में जितनी गाड़ियां हैं एक उनकी एक फीसदी भी ग्रीन गड्डी पहल के तहत अपनी छत पर पौधे लगा लें तो दिल्ली में करोड़ों पौधे बढ़ सकते हैं, जिससे पलूशन कम करने में योगदान मिलेगा

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






