
गाजियाबाद: लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी रहीं तीन बच्चियां, केस दर्ज, घटना का वीडियो वायरल
AajTak
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक की एसोटेक नेस्ट सोसायटी की लिफ्ट में तीन बच्चियां के फंसने का वीडियो वायरल हो रहा है. बच्चियां काफी देर तक उसमें फंसी रही थीं. इस मामले में पेरेंट्स ने सोसायटी के पदाधिकारियों और मेंटेनेंस कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
गाजियाबाद की एक सोसायटी से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां क्रॉसिंग रिपब्लिक की एसोटेक नेस्ट सोसायटी की एक लिफ्ट अचानक से खराब हो गई और तीन बच्चियां लिफ्ट में फंस गईं. करीब 20 मिनट में बच्चियां उसमें फंसी रहीं. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो में दिख रहा है कि लिफ्ट में फंसी बच्चियां बुरी तरह घबरा गई थीं. वह काफी देर तक लिफ्ट को खोलने की कोशिश करती रहीं लेकिन लिफ्ट नहीं खुली. उन्होंने इमरजेंसी कॉल बटन भी प्रेस किया लेकिन उन्हें तत्काल मदद नहीं मिल सकी. बच्चियों की उम्र करीब 8 से 10 साल की है. बताया जा रहा है कि 29 नवंबर की शाम को यह घटना हुई थी.
जानकारी के मुताबिक आधे घंटे बाद जब बच्चियां रोते हुए घर पहुंचीं तो उन्होंने परिवार को घटना की जानकारी दी. इसके बाद बच्चियों के पिता ने सोसायटी के पदाधिकारियों और मेंटेनेंस कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया. पुलिस ने धारा 287 और 336 के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने मामले में जांच की शुरू कर दी है. प्रथमदृष्टया घटना के पीछे लिफ्ट के खराब मेंटेनेंस को वजह माना जा रहा है. बच्चियों के पिता का कहना है कि लिफ्ट की मेंटेनेंस के लिए 25 लाख से ज्यादा सालाना खर्च होता है.
पेरेंट्स ने बताया कि हर आए दिन सोसायटी की लिफ्ट खराब होती है. अकसर लोग लिफ्ट में फंस जाते हैं. काफी शिकायतों के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया. लिफ्ट के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.










