
गाजियाबाद में 8 साल की बच्ची से गैंगरेप, दो नाबालिग लड़कों को पुलिस ने लिया हिरासत में
AajTak
गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन इलाके में दो नाबालिग किशोरों ने आठ साल की बच्ची से गैंगरेप किया. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. दोनों लड़के पीड़ित बच्ची के पड़ोसी हैं. घटना के समय पीड़ित बच्ची घर में अकेली थी. इसी बात का फायदा लड़कों ने उठाया.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दो नाबालिग लड़कों को आठ साल की बच्ची से गैंगरेप के आरोप में पकड़ा गया है. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निमिष पाटिल ने रविवार को बताया कि ट्रांस हिंडन इलाके में शनिवार को आठ साल की एक लड़की अपने घर पर अकेली थी. तभी पड़ोस के 14 वर्षीय दो किशोर उसके घर में घुस गए और उन्होंने उससे गैंगरेप किया.
डीसीपी ने कहा कि इस संबंध में कौशांबी थाने में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है. एक अलग मामले में ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके नाबालिग चचेरे भाई (14) ने बलात्कार किया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी बच्ची को मवेशियों के बाड़े में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. जब लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया.
सहायक पुलिस आयुक्त (लोनी) सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू की है.
9 साल की बच्ची से हैवानियत
इससे पहले भी गाजियाबाद में नौ साल की मासूम के साथ हैवानियत की घटना सामने आई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाजार में घूम रहा था. नाबालिग बच्ची ने बाजार में घूम रहे आरोपी को पहचान लिया. बच्ची के शोर मचाने पर दरिंदा मौके से भाग निकला. नानी के साथ बच्ची सामान खरीदने बाजार गई थी. मासूम की नजर पड़ोस के एक युवक पर पड़ी. उसने युवक को देखकर बाजार में जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. घबराई नानी के पूछने पर बच्ची ने आपबीती बताई. उसने बताया कि अंकल ने गंदा काम किया था. बच्ची को देखकर युवक भागने लगा.
बाजार में घूम रहा था रेप का आरोपी

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










