
गाजियाबाद: प्रॉपर्टी के लिए अपने ही सगे भाई की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार
AajTak
गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक युवक ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते अपने सगे भाई की चाकू गोदकर हत्या कर दी. आरोपी युवक दिमागी रूप से कमजोर बताया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक भाई ने जरा सी बात पर अपने ही सगे भाई की चाकू गोदकर हत्या कर दी. घटना साहिबाबाद के शहीद नगर की है. पुलिस ने आरोपी अमान को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के शहीद नगर में बंगाली होटल में एक भाई ने अपने भाई पर चाकू से हमला कर दिया. भाई पर चाकू से हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकलने की कोशिश करने लगा तो आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी युवक नशे का आदी है और दिमागी रूप से भी कमजोर बताया जा रहा है. ये भी कहा जा रहा है कि सारा मामला प्रॉपर्टी विवाद का है. मृतक सुलेमान की एक बहन भी है. उसने बताया कि उनका छोटा भाई अमान दिमागी रूप से कमजोर है और वह नशे का भी आदी है. वह प्रॉपर्टी को लेकर अक्सर अपने भाई से झगड़ता था.
गोली लगने से युवक की मौत
दिल्ली के द्वारका इलाके में आपसी विवाद के दौरान एक 19 साल के युवक की गोली लगने से मौत हो गई. मृतक खुर्शीद द्वारका के सेक्टर 16-ए का रहने वाला था. पुलिस ने इस मामले में नांगली डेयरी इलाके के रहने वाले साहिल को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच ककरोला गांव में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद इस हद तक बढ़ गया कि साहिल ने खुर्शीद को गोली मार दी. फिलहाल साहिल को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










