
गाजियाबाद के 13 साल के बच्चे ने बना दिया AI डॉक्टर, Shark Tank पर मिली ₹60 लाख फंडिंग
AajTak
Shark Tank Season 5 में कई दिलचस्प टेक स्टार्टअप देखने को मिल रहे हैं. AI से जुड़े कई स्टार्टअप हैं जिनमे Neurapex AI की काफी चर्चा हो रही है. इसकी वजह ये भी है कि इसे 13 साल के बच्चे ने बनाया है.
Shark Tank India के हालिया एपिसोड में गाजियाबाद के 13 साल के जयवर्धन त्यागी ने एक AI-बेस्ड हेल्थटेक प्रोजेक्ट पेश किया. जयवर्धन ने Neurapex AI नाम का स्टार्टअप शुरू किया है. Shark Tank India Season 5 में इस स्टार्टअप को फंडिंग भी मिली है और इंटरनेट पर इसकी चर्चा भी हो रही है.
यह कोई फिटनेस ऐप या जनरल चैटबॉट नहीं है. Neurapex AI का फोकस मेडिकल डेटा को प्रोसेस करके डॉक्टरों के लिए सपोर्ट सिस्टम तैयार करना है.
आसान भाषा में कहें तो यह प्लेटफॉर्म MRI स्कैन, मेडिकल इमेज और लैब रिपोर्ट जैसे डेटा को पढ़कर पैटर्न पहचानने की कोशिश करता है. इसके बाद सिस्टम डॉक्टर को एक स्ट्रक्चर्ड रिपोर्ट देता है, जिससे शुरुआती डायग्नोसिस और केस-प्रायोरिटी तय करने में मदद मिल सकती है.
आज हेल्थकेयर में डॉक्टर्स पर बढ़ता डेटा एक्स्ट्रा लोड की तरह है. बड़े अस्पतालों में हर दिन सैकड़ों MRI और स्कैन आते हैं. हर इमेज को मैन्युअली पढ़ने में समय लगता है. इसी गैप को भरने के लिए दुनिया भर में AI ऐसिस्टेड रेडियोलॉजी टूल पर काम चल रहा है. Neurapex AI भी इसी डायरेक्शन में काम कर रहा है.
यह भी पढ़ें: चार लोगों की टीम को Open AI ने 900 करोड़ रुपये में खरीदा, अब ChatGPT देगा आपकी हेल्थ रिपोर्ट
टेक्निकल लेवल पर बात करें तो ये प्लेटफॉर्म इमेज रिकग्निशन मॉडल का इस्तेमाल करता है. यानी मेडिकल इमेज को पिक्सल लेवल पर पढ़कर, पहले से ट्रेन किए गए डेटासेट से तुलना की जाती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












