
गाजा में स्कूल पर IDF की एयरस्ट्राइक, 100 की मौत, इजरायल के खिलाफ ईरान ने मुस्लिम देशों से की ये अपील
AajTak
गाजा में पिछले 10 महीने से जारी इजरायल का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. ताजा हमले में इजरायली सेना ने गाजा शहर के एक स्कूल पर जबरदस्त एयरस्ट्राइक की है. इस हवाई हमले में करीब 100 लोग मारे गए हैं, जबकि कई दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
गाजा में पिछले 10 महीने से जारी इजरायल का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. ताजा हमले में इजरायली सेना ने गाजा शहर के एक स्कूल पर जबरदस्त एयरस्ट्राइक की है. इस हवाई हमले में करीब 100 लोग मारे गए हैं, जबकि कई दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. यह हमला अल-तबीन स्कूल पर किया गया. इसके बाद ईरान ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उसका कहना है कि इजरायल गाजा में लगातार नरसंहार कर रहा है.
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने एक बयान में इस हमले को नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराध बताया है. उन्होंने कहा कि इजरायल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो किसी भी अंतरराष्ट्रीय कानून या नैतिक सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध नहीं है. इजरायल का सामना करने का एकमात्र तरीका यह है कि मुस्लिम देश एक साथ आएं और फिलिस्तीनी राष्ट्र का समर्थन करें. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
इस हमले के बाद आईडीएफ ने कहा कि खुफिया जानकारी मिली थी कि अल-तबीन स्कूल कैम्पस के अंदर हमास के 20 खूंखार आतंकवादी और इस्लामिक जिहाद छुपे हुए हैं. स्कूल का इस्तेमाल आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए कर रहे हैं. इसके बाद इजरायली सेना ने स्कूल पर हवाई हमला किया. इसमें कई आतंकवादी मारे गए हैं. इसके साथ ही आईडीएफ ने लेबनान में हमास के सीनियर कमांडर समीर महमूद अल-हज को भी मार गिराया है.
इतना ही नहीं इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने मध्य गाजा में तीन किलोमीटर लंबे एक सुरंग का पता लगने का दावा भी किया है. इस सुरंग में कई शाखाएं मिली हैं, जिनमें कई कमरे बने हैं. आईडीएफ का कहना है कि हमास के आतंकी इस सुरंग का इस्तेमाल लंबे समय तक रहने के लिए कर रहे थे. यहां से बड़ी संख्या में हथियार भी मिले हैं. इजरायली सेना ने इस सुरंग को नष्ट कर दिया है, ताकि भविष्य में इसका इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए न हो सके.
इससे पहले शुक्रवार को भी इजरायली सेना ने गाजा के खान यूनिस शहर पर भीषण हवाई हमला किया. इस हमले में करीब 21 लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल हो गए. ऐसा ही हमला इजरायल ने दीर अल-बलाह शहर और नुसीरत शरणार्थी शिविर पर भी किए. इजरायल की ओर से किए गए इन ताबड़तोड़ हवाई हमलों ने कई शरणार्थी शिविरों, कारों और घरों को नुकसान पहुंचाया. इसके बाद मलबों में तब्दील हुई इमारतों के नीचे दबे लोगों को निकाला गया.
इजरायली सेना ने एक दिन पहले ही टेक्स्ट और ऑडियो मैसेज जारी कर खान यूनिस को खाली कराने का आदेश दिया था. इसके बाद हजारों लोग अपनी जरुरी चीजें लेकर शहर से विस्थापित हो गए थे. लेकिन आदेश जारी करने से पहले इजरायल ने हमास आतंकियों के छुपे होने की आशंका होने पर गाजा के दो स्कूलों को अपना निशाना बनाया था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी. इजरायल ने खान यूनिस शहर पर अचानक कई हवाई हमले कर तबाही मचा दी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









