
गाजा में समाप्त होगा युद्ध? इजरायल ने मंजूर किया US का सीजफायर प्रस्ताव! हमास के जवाब का इंतजार
AajTak
गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मार्च में इजरायल द्वारा सैन्य आक्रमण पुनः शुरू करने के बाद से अब तक 54,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं. 7 अक्टूबर, 2023 को हमास ने इजरायल में घुसकर उसके 1,200 से अधिक नागरिकों को मार डाला था और 251 लोगों को बंधक बना लिया था, जिनमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल थे. इसके बाद इजरायल ने हमास को जड़ से खत्म करने की कसम खाई थी और गाजा पट्टी में ऑपरेशन 'स्वॉर्ड्स ऑफ आयरन' लॉन्च किया था.
व्हाइट हाउस ने गुरुवार को पुष्टि की कि इजरायल ने हमास के साथ अस्थायी युद्धविराम के लिए अमेरिका समर्थित नए प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है, जो गाजा में विनाशकारी युद्ध को रोकने और अधिक बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकता है. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने संवाददाताओं को बताया कि इजरायल ने इस सीजफायर प्लान का समर्थन किया है और उस पर सहमति जताई है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के हालिया प्रयासों के बाद सामने आई है. विटकॉफ ने इससे पहले एक सफल समझौते की मध्यस्थता के बारे में आशा व्यक्त की थी, जिससे इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध समाप्त हो जाएगा और बंधकों की रिहाई का मार्ग प्रशस्त होगा.
वहीं हमास ने एक बयान में कहा कि उसे युद्धविराम को लेकर अमेरिका समर्थित प्रस्ताव प्राप्त हो गया है और वह अपने लोगों के हितों की सेवा करने, उन्हें राहत प्रदान करने और गाजा पट्टी में स्थायी युद्धविराम के लिए इसकी जिम्मेदारीपूर्वक समीक्षा कर रहा है. इससे पहले, हमास ने कहा था कि वह अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ के साथ एक बातचीत में एक समझौते पर पहुंच गया है, जिसमें स्थायी युद्धविराम की दिशा में कदमों की रूपरेखा दी गई है. इसमें गाजा से इजरायल की पूरी तरह वापसी, मानवीय सहायता में वृद्धि और हमास से शासन का कार्यभार राजनीतिक रूप से स्वतंत्र फिलिस्तीनी समिति को सौंपना शामिल था.
यह भी पढ़ें: गाजा में इजरायली हमले में मरने वालों की संख्या 54 हजार के पार, कचरे में जिंदगी तलाश रहे हैं लाखों लोग
गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मार्च में इजरायल द्वारा सैन्य आक्रमण पुनः शुरू करने के बाद से अब तक 54,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं. 7 अक्टूबर, 2023 को हमास ने इजरायल में घुसकर उसके 1,200 से अधिक नागरिकों को मार डाला था और 251 लोगों को बंधक बना लिया था, जिनमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल थे. इसके बाद इजरायल ने हमास को जड़ से खत्म करने की कसम खाई थी और गाजा पट्टी में ऑपरेशन 'स्वॉर्ड्स ऑफ आयरन' लॉन्च किया था. इस सैन्य अभियान के तहत इजरायल ने पहले हवाई हमले में गाजा पट्टी को मलबे के ढेर में बदल दिया, फिर हमास के नेटवर्क को तहस-नहस करने के लिए ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किया.
अमेरिका समर्थित नये युद्धविराम प्रस्ताव में क्या है?
नये प्रस्ताव का पूरा विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन वार्ता से जुड़े सूत्रों का कहना है कि युद्धविराम के तहत इजरायली सेनाएं पहले की स्थिति में वापस लौट जाएंगी और 1,100 से अधिक फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में हमास 10 जीवित बंधकों को रिहा करेगा, साथ ही मृत बंधकों के शवों को लौटाएगा. प्रस्ताव के मुताबिक इजरायल द्वारा छोड़े जाने वाले फिलिस्तीनी कैदियों में घातक हमलों के लिए दोषी ठहराए जाने पर लंबी सजा काट रहे 100 कैदी भी शामिल हैं. इसमें 60 दिनों तक युद्ध रोकने की बात भी कही गई है. खास बात यह है कि इस प्रस्ताव में यह आश्वासन भी शामिल है कि हमास द्वारा बंधकों को रिहा करने के बाद इजरायल गाजा पट्टी में सैन्य अभियान फिर से शुरू नहीं करेगा. युद्धविराम के दौरान प्रतिदिन सैकड़ों सहायता ट्रकों को गाजा में जाने की अनुमति दी जाएगी, जो महीनों से चल रही नाकेबंदी से पीड़ित आबादी के लिए एक महत्वपूर्ण जीवनरेखा है, जिसके कारण कई लोग अकाल के कगार पर पहुंच गए हैं.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









