
गाजा में भयावह हालात, कई इलाकों की बिजली काटी, बड़े हमले की तैयारी में हमास... इजरायल अटैक के 10 बड़े अपडेट्स
AajTak
इजरायल के डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता ने कहा कि गाजा में 400 से अधिक लोगों को मार गिराया है. दर्जनों आतंकियों को बंधक बना लिया है. गाजा में कई आवासीय इमारतों को मलबे में तब्दील कर दिया है. जिसमें वतन टॉवर, अल-अक्लौक टॉवर और मटर आवासीय भवन शामिल हैं. गाजा में कई इलाकों में बिजली काट दी गई है.
तेज धमाकों की आवाज, फिजाओं में घुली बारूद की गंध, खतरे का इशारा करते सायरनों का शोर, चारों ओर मची चीख-पुकार, ताश के पत्तों की तरह भराभराकर गिरती बिल्डिंग्स, जान बचाकर भागती महिलाएं और बच्चे... ये मंजर है गाजा पट्टी का. जहां इजराइल की ओर से भारी बॉमबार्डिंग की जा रही है. इजरायल की सेना के हमले में गाजा पट्टी में 400 लोगों की मौत हो गई है. जबकि
इजरायल के डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता ने कहा कि गाजा में 400 से अधिक लोगों को मार गिराया है. हमने दर्जनों आतंकियों को बंधक बना लिया है. कफ़र अज़ा में भीषण बमबारी की गई है. जहां आतंकवादियों ने घुसपैठ की थी. आईडीएफ का कहना है कि बॉर्डर पर हमारी गश्त जारी है. आईडीएफ प्रवक्ता ने कहा कि हमने पूरी रात कार्रवाई की है. हमारे सुरक्षाबलों ने सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराया है. किबुत्ज़ कफ़र गाज़ा में लड़ाई चल रही है.
1- गाजा में इजरायल की एयरस्ट्राइक से भारी तबाही
गाजा में तबाही का आलम कुछ ऐसा है कि फिलिस्तीन के NGO फ़िलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी (PRC) के प्रवक्ता नेबल फ़ारसाख ने अल जज़ीरा को बताया कि उनकी मेडिकल टीमें गाजा में बहुत बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही हैं. गाजा में मानवीय स्थिति खराब हो गई है, बिजली काट दी गई है. लिहाजा बिजली से चलने वाले चिकित्सा उपकरण बंद हो गए हैं. हमारे तीन पैरामेडिक्स घायल हो गए हैं, एक स्वयंसेवक की हालत गंभीर है. हमारी एक एम्बुलेंस और हॉस्पिटल भी तबाह हो गया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारी चिकित्सा टीमें गाजा में तनाव बढ़ने के कारण घायल लोगों की देखभाल के लिए सुरक्षित रूप से पहुंचने में बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मानवीय समुदाय से ह्यूमन कॉरिडोर खोलने का आह्वान किया है, ताकि उनके जैसे NGO सुरक्षित रूप से गाजा पट्टी में लोगों की मदद करने के लिए पहुंच सकें.
2- IDF की नेवी ने 5 आतंकी पकड़े
IDF ने बताया कि हमारी नेवी ने इजरायली क्षेत्र में ज़िकिम बीच पर छिपे 5 आतंकियों की पहचान की है. उन्होंने आतंकियों को निशाना बनाया और नागरिक इलाकों में उनकी घुसपैठ रोक दी. साथ ही कहा कि हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम घुसपैठ कर आए सभी आतंकवादियों को ढूंढ नहीं लेते और उन्हें जड़ से खत्म नहीं कर देते.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








